गुजरात में मेरठ जैसी 'मुस्कान', प्रेमी की मोहब्बत में छीनी पति की जान

उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान जैसी कहानी गुजरात के जामनगर में भी देखने को मिली। हालांकि जामनगर वाले केस में ड्रम नहीं था, लेकिन कहानी मेरठ वाली ही है। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार दिया। हत्या को दोनों ने हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पकड़े गए।

Gujarat Jamnagar Ravi Dheerajlal Murder Case

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सौरभ को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर खौफनाक मौत दी थी। ऐसा ही एक मामला गुजरात के जामनगर में भी सामने आया है।

विज्ञापन

रिंकल नामक महिला ने अपने प्रेमी अक्षय डांगरिया के साथ मिलकर अपने पति रवि धीरजलाल को मार दिया। हालांकि मेरठ केस में सौरभ के शव के टुकड़े करके ड्रम में भरकर सील कर दिए गए थे, लेकिन जामनगर में ऐसा नहीं था। बल्कि रवि की मौत हादसा दिखाई गई। पहली जांच में हादसे में हुई मौत लगी।

विज्ञापन

लेकिन रवि के परिजनों की शिकायत पर जांच की तो पुलिस को रिंकल और अक्षय के प्रेम संबंधों का पता चला। शक होने पर रिंकल से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

जामनगर के पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) आरबी देवधारा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि रिंकल ने ही अक्षय के साथ मिलकर रवि की हत्या की साजिश रची थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

एक साल से कर रहे थे मारने की प्लानिंग

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) आरबी देवधारा ने बताया कि 6 अप्रैल दिन रविवार की शाम को जामनगर कलावड हाईवे पर विजरखी डैम के पास रवि का शव मिला था। रवि की पत्नी रिंकल और उसका प्रेमी अक्षय रवि को मारने की प्लानिंग एक साल से कर रहे थे।

विज्ञापन

6 अप्रैल को रवि अपनी बुलेट पर कालावड से जामनगर आ रहा था। रिंकल ने अक्षय को रवि की लोकेशन भेजी। अक्षय ने अपनी जीप (GJ-20-AQ-8262) से रवि का पीछा किया और विजरखी डैम के पास सुनसान जगह देकर उसकी बुलेट को टक्कर मार दी, जिससे रवि की मौके पर ही जान चली गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिंकल और अक्षय के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। रवि इस बारे में जानता था और इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। रिंकल के लिए अक्षय अपनी पत्नी को तलाक दे चुका था। रिंकल भी चाहती थी कि रवि उसे तलाक दे दे, लेकिन वह मान नहीं रहा था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ