Noida News: पीएम-सीएम को धमकी देने वाला 11वीं का छात्र लखनऊ से गिरफ्तार, न्यूज चैनल को भेजा था धमकी भरा ई-मेल

Noida News

Noida News: नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को लखनऊ से 16 वर्षीय 11वीं कक्षा के छात्र को अरेस्ट किया है। उस पर पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार उसने ये धमकी एक न्यूज चैनल को ई-मेल भेजकर दी थी।

विज्ञापन

साइबर टीम की मदद से पुलिस ने की कार्रवाई

नोएडा पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि एक चैनल के मैनेजर विजय कुमार ने थाना सेक्टर-20 में 5 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने आईडी से मेल भेजकर पीएम और सीएम समेत कई लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरेापी का नाम कार्तिक सिंह है। इस मामले में पुलिस की तीन टीमों के साथ साइबर टीम की भी मदद ली गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेल रिकवरी कराने पर आरोपी छात्र की लोकेशन लखनऊ में मिली। इसके बाद पुलिस की दो टीमों ने आरोपी को लखनऊ से हिरासत में ले लिया गया। आरोपी छात्र बिहार का है और फिलहाल लखनऊ में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है।

बिहार सीएम को भी दे चुका धमकी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि वह पहले भी बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दे चुका है। हालांकि उस मामले में कोई कार्रवाही नहीं हुई। बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकों बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ