उत्तराखंड के चमोली में ट्रांसफार्मर फटने से चौकी प्रभारी समेत 15 लोगों की मौत, कई घायल

Chamoli Transformer Blast, Uttarakhand News, Chamoli News, Alaknanda river, blast in transformer

Chamoli Transformer Blast: उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेसन ने बताया कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और पांच होम गार्ड समेत लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। जांच जारी है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि रेलिंग पर करंट था और जांच से आगे की जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

चमोली हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है और हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश में शिफ्ट किया जा रहा है। मजिस्ट्रियल जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पीपलकोटी के चौकी प्रभारी समेत अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादासा?

जानकारी के मुताबिक, अलकनंदा नदी के तट पर एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद तारों के टूटकर गिरने से एक पुल में करंट आ गया। पुल नमामि गंगे परियोजना का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि चमोली पुलिस को गांव से फोन आया था कि एक चौकीदार की करंट लगने से मौत हो गई है। जब पुलिस कर्मी ग्रामीणों के साथ पंचनामा (मौका निरीक्षण) के लिए गए, तो कई लोग बिजली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

उधर, हादसे से स्थानीय लोगों में गुस्सा है और वे ऊर्जा निगम विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ