---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

UP Lok Sabha Election Result Live : उत्तर प्रदेश रुझान में बहुत बड़ा उलटफेर, बीजेपी से दोगुनी सीटों पर आगे चल रही है सपा

UP Lok Sabha Election Result Live : उत्तर प्रदेश से सामने आ रहे रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां समाजवादी पार्टी भाजपा से दोगुनी सीटों पर आगे चल रही है।

---विज्ञापन---

UP Lok Sabha Election Result Live : उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों से रुझान सामने आ रहे हैं। रुझान में INDIA और NDA के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सपा 37 सीटों पर आगे है। रुझानों में भाजपा से आगे समाजवादी पार्टी है। आइये जानते हैं कि किन किन सीटों पर सपा ने बढ़त बनाई है।

किन सीटों पर आगे है BJP

संभल, मेरठ, बागपत, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आंवला , पीलीभीत, धौरहरा , मोहनलालगंज, सुल्तानपुर फर्रुखाबाद, इटावा , कन्नौज, कौशांबी, फूलपुर, फैजाबाद अंबेडकर नगर, बहराइच, गोंडा, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्टगंज, लाल गंज और खीरी से सपा आगे है।

---विज्ञापन---

यहां है कड़ा मुकाबला

मैनपुरी से उम्मीदवार डिंपल यादव करीब 11 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है। वहीं अखिलेश यादव तीन हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। इसके साथ ही संतकबीरनगर, बहराइच, इटावा , मोहनलालगंज , आंवला में सपा कई हजार वोटों से आगे है।

---विज्ञापन---

आंकड़ों के अनुसार, भाजपा यूपी में सिर्फ 27 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सपा 37 से अधिक सीटों बढ़त बनाए हुए है। जबकि 40 से अधिक सीटों पर इंडिया प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है। कई सीटें तो ऐसी हैं, जहां वोटों का अंतर काफी ज्यादा है और कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां टक्कर का मुकाबला है।

First published on: Jun 04, 2024 09:43 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola