उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में बसे अवैध प्रवासियों पर एक्शन की शुरुआत कर दी है. हालही सरकार ने 17 नगर निकायों को इसके संबंध में निर्देश दिए थे. निकायों से कहा गया था कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की लिस्ट बनाई जाए. इसके साथ ही हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाने के लिए भी सीएम की ओर से कहा गया था. ऐसे ही एक डिटेंशन सेंटर का मॉडल सामने आया है. यह मॉडल पश्चिम यूपी में बनने वाले सेंटर का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम यूपी के कमिश्नर ने डिटेंशन सेंटर का मॉडल सरकार को भेजा है. गृह मंत्रालय इस मॉडल की समीक्षा करेगा. डिटेंशन सेंटर तकनीकी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं से चाक चौबंद होंगे.
रखे जा सकते हैं 15 हजार लोग
सरकार को भेज गए मॉडल में डिटेंशन सेंटर की कैपेसिटी 15 हजार लोगों की रखे जाने की बताई गई है. यहां पुरुष और महिलाओं को एक ही कैंपस में रखने की बात कही गई है. हालांकि, उनके लिए अलग-अलग सुविधाएं और सुरक्षा का जिक्र किया गया है. यहां सिक्योरिटी के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की सिफारिश की गई है. मॉडल में कहा गया है कि डिटेंशन सेंटर में केंद्रीय सुरक्षा बलों के 50 कर्मियों की पर्मानेंट नियुक्ति हो. साथ ही इन सेंटरों की तीन स्तर सिक्योरिटी की भी सिफारिश की गई है.
यह भी पढ़ें : डॉ. आंबेडकर पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर मूर्ति के चारो तरफ बनेगी बाउंड्री वॉल
बायोमेट्रिक से होगी एंट्री
डिटेंशन सेंटर में सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाएगा. सेंटर में एंट्री थंब इप्रेशन या फेस रिकॉग्निशन से मिलेगी. इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से एंट्री के लिए ग्रीन सिग्लन मिलेगा.
क्या हैं सीएम योगी के आदेश
मुख्यमंत्री ने साफ आदेश दिए हैं कि हर मंडल में डिटेंशन सेंटर तैयार किए जाएं. पहले चरण में इन सेंटरों की लोकेशन तय की जाएगी. इसके साथ ही वहां की सुरक्षा व्यवस्था और अवैध प्रवासियों की शिफ्ट करने का खाका बनाया जाएगा. सरकार की ओर से आदेश जारी होते ही अधिकारियों ने संदिग्ध विदेशी नागरिकों का डेटा खंगालना शुरू कर दिया है. जो भी संदिग्ध लगेगा, उसकी आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी के जरिए जांच की जाएगी. किसी के भी पास संदिग्ध कागजात मिलने पर उसकी रिपोर्ट तुरंत कमिश्नर ऑफिस को की जाएगी.
यह भी पढ़ें : हर मंडल में डिटेंशन सेंटर, जल्द बनेगी लिस्ट : रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर एक्शन की तैयारी में CM योगी
सीएमओ से होगी मॉनिटरिंग
सरकार की ओर से इस एक्शन के लिए एक समय सीमा तय की गई है. साथ ही कहा गया है कि इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग सीधे सीएमओ से होगी. अधिकारियों को साफ कहा गया है कि संदिग्धों की पहचान करने, लिस्ट बनाने, और हिरासत में लेने की कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए.
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
55 mins agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
1 hr agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
4 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
5 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
5 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
6 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
7 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
8 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines