हर मंडल में डिटेंशन सेंटर, जल्द बनेगी लिस्ट : रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर एक्शन की तैयारी में CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 नगर निकायों को आदेश देते हुए कहा कि प्रदेश में रह रहे अवैध प्रवासियों की लिस्ट तैयार की जाए. साथ ही कहा गया है कि ऐसे लोगों को शिफ्ट करने के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं. (पढ़ें यूपी से मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

cm yogi (1)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों पर योगी सरकार ने बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 17 नगर निकायों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नगर निकायों में काम कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पूरी लिस्ट बनाई जाए और उसे संबंधित कमिश्नर और आईजी को दिया जाए.

डिटेंशन सेंटर बनाने के आदेश

सीएम ने साफ कहा है कि हर मंडल में डिटेंशन सेंटर तैयार किए जाएं. पहले चरण में प्रशासनिक अधिकारियों को इन केंद्रों के लिए लोकेशन तय करने, सुरक्षा व्यवस्था करने और संदिग्ध विदेशी लोगों को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू करने को कहा गया है. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पहचान करने, लिस्ट बनाने, और हिरासत में लेने की कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं चलेगी.

विज्ञापन

एक्शन में आया प्रशासन

निर्देश जारी होते ही जिलों में पुलिस और स्थानीय निकायों ने संदिग्ध विदेशी नागरिकों का डेटा खंगालना शुरू कर दिया है. निकायों में मज़दूरी, सफाई, निर्माण और अस्थायी ठेलों पर काम करने वालों की वेरिफिकेशन आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी से जांच की जा रही है. अवैध दस्तावेज मिलने पर तुरंत कमिश्नर कार्यालय को रिपोर्ट भेजने को कहा गया है.

SIR के बाद योगी सरकार सक्रिय

प्रदेश सरकार का दावा है कि कुछ नगर निकायों में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे हैं और स्थानीय पहचान लेकर संवेदनशील इलाकों में बस गए हैं. सरकार इसे सुरक्षा, आपसी सौहार्द और चुनावी डेटा की शुद्धता से जोड़कर देख रही है सूची तैयार होते ही इन विदेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा. वहीं से उनकी नागरिकता, दस्तावेज और मूल देश की पुष्टि की जाएगी. नियम पूरे होने पर देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी.

विज्ञापन

सीएम कार्यालय से होगी निगरानी

कुल मिलाकर, योगी सरकार ने यूपी में अवैध घुसपैठियों पर ज़ीरो टॉलरेंस का संदेश दे दिया है. अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए है, समय सीमा भी तय है और पूरे ऑपरेशन की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है. लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ