उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सड़कें आम लोगों की आवाजाही के लिए होती हैं और किसी को भी रास्तों पर रुकावट पैदा करने का अधिकार नहीं है. सीएम योगी ने ये भी सुझाव दिया कि अगर किसी जगह पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा हो तो शिफ्ट सिस्टम अपनाकर नमाज पढ़ी जा सकती है. लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है. उन्होंने साफ कहा कि सड़क पर नमाज या किसी भी तरह के ऐसे आयोजन से ट्रैफिक और आम जनता को परेशानी होती है, इसलिए इसे मंजूर नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें: UP और MP में CM-मंत्रियों के काफिले होंगे छोटे, WFH-ऑनलाइन क्लासेज पर भी हुए फैसले
सीएम योगी ने और क्या कहा?
सीएम योगी ने कहा कि अगर किसी धार्मिक स्थल पर भीड़ ज्यादा हो जाती है तो अलग-अलग समय पर लोगों को नमाज की इजाजत दी जा सकती है. उनके मुताबिक इससे धार्मिक समारोह भी सही ढंग से चलेंगे और आम लोगों को भी दिक्कत नहीं होगी. सीएम योगी ने कहा कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या उत्तर प्रदेश में सचमुच लोग सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ते? इसके जवाब में सीएम कहते हैं कि ऐसा बिल्कुल नहीं होता, जाकर खुद देख लीजिए. सीएम योगी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि सड़कें आवाजाही के लिए होती हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई चौराहे पर आकर तमाशा खड़ा कर यातायात रोक सकता है, किसी को सार्वजनिक आवागमन में रुकावट डालने का क्या अधिकार है.
सीएम योगी ने दिया ये सुझाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर घर में जगह नहीं है, तो उसी हिसाब से लोगों की संख्या कंट्रोल करें. उन्होंने कहा कि बिना वजह भीड़भाड़ नहीं बढ़ानी चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि अगर किसी को नमाज पढ़नी है तो ड्यूटी के दौरान पढ़ सकते हैं. मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी वो प्यार से समझाएंगे, अगर फिर भी लोग नहीं मानते हैं तो दूसरा तरीका अपनाया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को सार्वजनिक व्यवस्था को भंग किए बिना अपने धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन सुनिश्चित करेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि समझाने-बुझाने और बातचीत के जरिए व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Work From Home Alert: यूपी में वर्क फ्रॉम होम को लेकर आया बड़ा अपडेट, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी
संबंधित खबरें
झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
15 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
24 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
2 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines