Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काफिले की 50 फीसदी गाड़ियां कम करने के दिए निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंत्रियों की फ्लीट की गाड़ियां भी 50 फीसदी कम कर दें. मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करने को कहा है.
सीएम योगी ने ईंधन की खपत कम करने, अनावश्यक सोने की खरीद से बचने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. इसके साथ ही वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल बैठकों, मेट्रो व सार्वजनिक परिवहन के ज्यादा इस्तेमाल, नो व्हीकल डे और कार पूलिंग को बढ़ावा देने को कहा है. साथ ही बिजली बचत, कम तेल वाले भोजन, रूफटॉप सोलर, प्राकृतिक खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए.
यह भी पढ़ें : ‘तेल कम करें यूज, WFH को दें बढ़ावा, पढ़ाई भी ऑनलाइन हो…’, 24 घंटे में PM मोदी की दूसरी बार अपील
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath chaired a meeting with Additional Chief Secretaries and Principal Secretaries, in Lucknow. pic.twitter.com/8T7Sfmx1Lk
— ANI (@ANI) May 12, 2026
वहीं, मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में कटौती हुई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘पीएम मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है. आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी. सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे. साथ ही, नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करेंगे. प्रदेशवासियों से भी आग्रह है कि वे सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं.’
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 12, 2026
आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम…
यह भी पढ़ें : सोना खरीदना एक साल तक बंद कर दें भारतीय तो क्या होगा? देश का ‘खजाना’ बढ़ेगा या घटेगा, जानें पूरा गणित
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने फैसला किया है कि हेलिकॉप्टर और हवाई यात्रा नहीं करेंगे. अब वे ट्रेन, स्टेट ट्रांसपोर्ट, बस और सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करेंगे. इसके साथ ही जेड प्लस सुरक्षा काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखी जाएगी. राज्य की विश्वविद्यालयों में सप्ताह में एक दिन ‘कंबशन इंजन मुक्त दिवस’ मनाया जाएगा. छात्रों और शिक्षकों से साइकिल तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की गई
वहीं, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने फैसला किया है कि अब पायलटिंग और एस्कॉर्ट गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे.
दिल्ली सरकार ने विभागीय कामकाज के लिए इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों की संख्या सीमित करने का फैसला किया है. सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सभी विभाग से आह्वान किया गया है कि जरूरत के हिसाब से कम से कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें. साथ ही कहा गया है कि कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें.
ईरान जंग की वजह से बढ़ते प्रभाव की बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेस को बढ़ावा दें. साथ ही कहा था कि पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें और एक साल तक सोना कम खरीदें.
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।