---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

नशे के खिलाफ तीन महीनों की निर्णायक जंग, पंजाब पुलिस ने 5824 तस्करों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए शुरु की गई नशे के विरुद्ध निर्णायक जंग को तीन महीने पूरे होने के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 916 बड़ी मछलियों समेत 5824 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए शुरु की गई नशे के विरुद्ध निर्णायक जंग को तीन महीने पूरे होने के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 916 बड़ी मछलियों समेत 5824 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 4444 FIR दर्ज की हैं, जिनमें से 461 व्यापारिक मात्रा के साथ संबंधित हैं।

यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( आई. जी. पी.) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस की टीमों ने राज्य भर से नशा प्रभावित इलाकों में नाकाबंदी और तलाशी मुहिम चलाने के साथ-साथ राज्य भर में संवेदनशील रूटों पर नाके लगाके 203 किलो हेरोइन बरामद की है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा पंजाब पुलिस की टीमों से तरफ से गुजरात और महाराष्ट्र की बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिससे सिर्फ़ तीन महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी रिकवरी 350.5 किलोग्राम हो गई है।

आई. जी. पी. ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस ने राज्य भर में से 251 किलो अफ़ीम, 178 किलो गांजा, 261 क्विंटल भुक्की और 21.76 लाख गोलियां/ कैपसूल/ टीके/ फार्मा ओपियाड की शीशियाँ भी बरामद की हैं। पुलिस ने इन तीन महीनों में गिरफ्तार किये गए नशा तस्करों के पास से 4.15 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।

---विज्ञापन---

साप्ताहिक अपडेट देते हुए आई. जी. पी. ने बताया कि पिछले हफ्ते पुलिस ने 293 एफ. आई. आर., जिनमें से 30 मामले व्यापारिक मात्रा से सम्बन्धित थी, दर्ज करके 392 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और 8 किलो हेरोइन, 30 किलो अफ़ीम, 10 किलो गांजा, 6 क्विंटल भुक्की और 3878 गोलियां/ कैपसूल/ टीके / फार्मा ओपियाड की शीशियां बरामद की।

उन्होंने कहा कि इस हफ्ते एन. डी. पी. एस. केसों में 19 और भगौड़े गिरफ्तार किये जाने के साथ, 5 जुलाई, 2022 से पी.ओज़/ भगौड़ों को गिरफ्तार करने की विशेष मुहिम शुरू होने के बाद गिरफ्तारियों की कुल संख्या 342 तक पहुंच गई है।

---विज्ञापन---

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस की तरफ से सरहदी राज्य में से नशे की कुरीति पर नकेल कसने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम चलाई गई है। डीजीपी ने सभी सी. पी. ज/ एस. एस. पी. ज. को सख्ती से हुक्म दिए हैं कि वह अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में उन सभी हॉटसपाटस की शिनाख़्त करें जहां नशे का रुझान है और सभी बड़े नशा तस्करों की भी पहचान की जाए।

उन्होंने पुलिस मुखियों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा तस्करों की जायदाद जब्त की जाये जिससे उनकी तरफ से नाजायज ढंग से जुटाए इस पैसे को बरामद किया जा सके।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2022 12:44 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola