Tezpur Election Result | तेजपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: तेजपुर से एकबार फिर जीते पृथ्वीराज राव, AGP ने लहराया जीत का परचम

Tezpur Election Result 2026: तेजपुर केवल एक सीट नहीं है बल्कि यह ऊपरी असम की राजनीति का प्रवेश द्वार मानी जाती है. यहां की जीत-हार का संदेश पूरे ब्रह्मपुर घाटी में जाता है. ऐसे में AGP ने इस सीट को अपने नाम कर लिया है.

AGP Prithiraj Rava

पृथ्वीराज राव ने लहराया जीत का परचम.

Tezpur Election Result 2026 LIVE Updates: असम की राजनति में शेणितपुर जिले का तेजपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हमेशा से एक महत्वपूर्ण सीट रही है. खासतौर से क्षेत्रीय राजनीति में यह हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है. तेजपुर अपनी सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक चेतना के लिए प्रसिद्ध है और असम गण परिषद और कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले की गवाह रहा है. साल 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. AGP के पृथ्वीराज राव ने 79140 वोटों के साथ जीत हासिल कर ली है. दूसरे स्थान पर रायजोर दल के आलोक नाथ रहे जिन्हें पृथ्वीराज राव ने 19950 वोटों से हराया है.

विज्ञापन

तेजपुर विधानसभा सीट से जीते पृथ्वीराज राव

वर्तमान विधायक पृथ्वीराज राव AGP से एकबार फिर तेजपुर विधानसभा सीट से जीत गए हैं. विधायक होने के नाते पृथ्वीराज राव की छवि काफी मजबूत थी. RD की ओर से तेजपुर विधानसभा सीट के लिए आलोक नाथ को टिकट दिया गया था.

विज्ञापन

तेजपुर विधानसभा सीट 2026 के नतीजे

उम्मीदवारपार्टीवोट
पृथ्वीराज रावAGP79140 
अलोक नाथRD 59190 
पल्लबी सैकीयाIndependent5698 

तेजपुर विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजे

वर्ष 2021 के चुनाव में यहां से असम गण परिषद (AGP) के पृथ्वीराज राव ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस के अनुज कुमार मेच को हराया था. यह टक्कर का मुकाबला था जहां जीत और हार में 10,123 वोटों का अंतर देखने को मिला था.

विज्ञापन
उम्मीदवारपार्टी वोट
पृथ्वीराज रावAGP71,454
अनुज कुमार मेचINC61,331
जनमोनी बोराहASMJTYP8,686

LIVE UPDATES

Tezpur Assembly Election Result 2026 LIVE: असम गण परिषद के नाम हुई तेजपुर की कुर्सी

असम गण परिषद (AGP) के पृथ्वीराज राव तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं. पृथ्वीराज राव के हिस्से कुल 79140 वोट आए हैं और 19950 वोटों से उन्होंने रायजोर दल के अलोक नाथ को हराया है.

Tezpur Assembly Election Result 2026 LIVE: चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद भी पृथ्वीराज राव आगे

असम गण परिषद और रायजोर दल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद पृथ्वीराज राव 254 वोटों से आगे.

Tezpur Assembly Election Result 2026 LIVE: पृथ्वीराज राव आगे

अबतक 5463 वोटों के साथ पृथ्वीराज राव आगे, 2415 वोटों के साथ आलोक नाथ पीछे.

Tezpur Assembly Election Result 2026 LIVE: मतगणना शुरू

तेजपुर विधानसभा सीट की मतगणना शुरू हो चुकी है.

Tezpur Assembly Election Result 2026 LIVE

यह सीट सोनितपुर जिले में स्थित है. तेजपुर विधानसभा सीट सामान्य (Unreserved) श्रेणी की सीट है.

Tezpur Election Result 2026 LIVE: तेजुपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026

माजुली विधानसभा सीट असम की 126 विधानसभा सीटों में से एक है जिसपर हुए चुनाव की मतगणना 8 बजे से शुरू होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ