बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी नाराजगी और दर्द खुलकर जाहिर किया. उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी के कुछ विधायक वोटिंग के वक्त गैर मौजूद नहीं रहते तो परिणाम अलग हो सकता था. तेजस्वी यादव ने चुनाव परिणाम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ये हार सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए भी चिंता का विषय है. उनका आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने चुनाव जीतने के लिए पैसे और सत्ता के दबाव का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी चीजें ठीक नहीं हैं और इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है.
ये भी पढ़ें: ‘जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं’, विधायक अनंत सिंह का बड़ा ऐलान-अब नहीं लड़ेंगे चुनाव
5 सीटों पर NDA की जीत
दरअसल, बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली. इनमें रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा और बाकी उम्मीदवारों की जीत हुई, जिससे एनडीए ने राज्यसभा में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. इस चुनाव में महागठबंधन की रणनीति को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस के तीन और आरजेडी का एक विधायक वोटिंग के दौरान अनुपस्थित हो गए. इन चार विधायकों के नहीं आने से विपक्ष का गणित पूरी तरह बिगड़ गया और एनडीए को बढ़त मिल गई. इसी वजह से आरजेडी अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सकी. तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर ये विधायक मौजूद होते तो मुकाबला बराबरी का हो सकता था. उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी इस पूरे मामले की समीक्षा करेगी और जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
संघर्ष जारी रहेगा- तेजस्वी
हालांकि, इस हार के बावजूद तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में जनता सच्चाई समझेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्ष की ताकत बढ़ेगी. एनडीए पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि सभी लोगों को पता है कि एजेंसियां कहां है, लेकिन चाहे जितनी भी संख्या होती विपक्ष बीजेपी से लड़ता और हमेशा अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे. तेजस्वी ने कहा कि एक दिन जरूर आएगा, जिस दिन विपक्ष कामयाब होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मशीन तंत्र का गलत इस्तेमाल कर किसी को डरा कर, किसी को खरीद कर जो राजनीति की परंपरा शुरू की है, उसका अंत जरूर होगा.
ये भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव: कौन हैं कांग्रेस के दो ‘लापता’ विधायक, जिन्होंने बढ़ाई राजद की टेंशन
संबंधित खबरें
'किसी भारतीय ने विदेश में ऐसा किया होता तो...', HC ने इमरान खान को फटकारा
11 mins agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दीवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
26 mins agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
30 mins agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
32 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
34 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines