Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने को लेकर सुशील मोदी ने तंज कसा है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में इतने डर गए हैं कि अब यूपी से चुनाव लड़ने के बारे में सोच रहे हैं। फूलपुर हो या मिर्जापुर, नीतीश कुमार की जमानत भी नहीं बचेगी।
नीतीश को यूपी में कहीं से भी चुनाव लड़ने की दी चुनौती
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने रविवार को नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश के किसी भी हिस्से से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी और कहा कि जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) सुप्रीमो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। मोदी की टिप्पणी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से नीतीश कुमार को यूपी के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश के मद्देनजर आई है।
बसपा और सपा गठबंधन का मोदी ने दिया उदाहरण
सुशील मोदी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि अखिलेश यादव चाहते हैं कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश आएं और चुनाव में अपनी जमानत भी न बचा पाएं। सभी जानते हैं कि अखिलेश यादव का अपने ही राज्य में कोई जनाधार नहीं है। उनका पिछले लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन था और क्या हुआ? बाद में गठबंधन टूट गया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की।
सुशील मोदी बोले- बिहार में कानून व्यवस्था लचर
सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ जदयू और कांग्रेस गठबधन की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि छपरा, कटिहार और मुजफ्फरपुर में हालिया घटनाएं इसका उदाहरण है।
अपराध की घटनाओं ने लालू राज की दिलाई याद: सुशील मोदी
सुशील मोदी ने कहा कि तीन दिन पहले मुजफ्फरपुर में हुई घटना ने लालू राज की याद दिला दी। बता दें कि छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा हमला किए जाने के बाद दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं, कटिहार में शनिवार को ग्रामीणों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत के बाद प्राणपुर पुलिस स्टेशन पर हमला करने के बाद कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि स्थिति नीतीश कुमार के नियंत्रण से बाहर है क्योंकि वह प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा के कारण राज्य के मामलों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार बिहार में कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 hr agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
2 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
2 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
5 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
6 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines