Shrikant Tyagi Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) और उसके परिवार के समर्थन में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) पर धरना प्रदर्शन कर रहे त्यागी समाज के नेताओं समेत 76 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि मंगलवार से यह सभी लोग सोसायटी में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं जिस स्थान पर पेड़ लगाकर अतिक्रमण करने पर विवाद हुआ था, उसी स्थान पर इन लोगों ने फिर से पेड़ लगाकर अतिक्रमण किया था। पुलिस ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
त्यागी समाज के नेता और धरने पर बैठे लोगों पर मुकदमा
नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया है कि किसान नेता मांगे राम त्यागी, त्यागी समुदाय के प्रमुख नेताओं ज्ञानेश्वर प्रधान, सुशांत त्यागी, आदेश त्यागी, रवींद्र राजपूत और शोभा त्यागी समेत करीब 60-70 अज्ञात लोगों कार्रवाई की है। सभी के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि मंगलवार शाम को आसपास के जिलों के त्यागी समुदाय के करीब 100 लोग ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के बाहर इकट्ठा हुए थे। श्रीकांत त्यागी और उसके परिवार का समर्थन करते हुए सोसायटी के अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
अभी पढ़ें – Meerut News: नोएडा पुलिस को मेरठ में दबिश देना पड़ा भारी, पथराव के बाद लगानी पड़ी दौड़
मुकदमे में लगाई दंगे की धारा
नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल नोएडा, एसएम खान ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार और बुधवार को सेक्टर 93बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से कोई अनुमति नहीं मांगी थी, इसलिए उनके खिलाफ फेज -2 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों के खिलाफ धारा 188, 147 (दंगा), 341 (गलत संयम) समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने मार्ग को बाधित कर दिया और भय व आतंक पैदा किया।
नोएडा पुलिस ने दिया था धरना समाप्त करने का अल्टीमेटम
बता दें कि श्रीकांत त्यागी के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार दोपहर अपने घर के सामने बड़े-बड़े ताड़ के पेड़ लगा दिए। यह वही स्थान है जहां श्रीकांत त्यागी भी अतिक्रमण कर रहा था। एक महिला ने इसका विरोध किया था। यहां दोबारा लगाए गए पेड़ों को नोएडा पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी देखा। इस पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को 48 घंटे में पेड़ों को हटाने का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई कर दी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
1 hr agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
2 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
3 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
4 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
4 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
4 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
5 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 1 की मौत और 8 को निकाला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines