Seema Haidar Viral on X after Shoaib Malik marriage with Sana Javed: भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सना जावेद से शादी कर सबको चौंका दिया। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर की हैं। सना पेशे से एक्ट्रेस हैं। बताया जा रहा है कि शोएब लंबे समय से सना को डेट कर रहे थे। हालांकि, इस बीच ‘एक्स’ पर पाकिस्तान से नोएडा आईं सीमा हैदर ट्रेंड करने लगीं। इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं…
नागरिकता को लेकर उठे सवाल
दरअसल, एक्स पर कुछ यूजर्स यह मांग कर रहे थे कि सानिया मिर्जा और उसके बेटे को भारत की नागरिकता न दी जाए। इसका जवाब देते हुए अन्य यूजर्स ने सीमा हैदर का जिक्र किया और कहा कि सीमा के चार बेटे कबूल हैं। सानिया ने स्वेच्छा से तलाक लिया है, जिसे इस्लाम धर्म में ‘खुला’ कहते हैं। अब सानिया शोएब मलिक से मुक्त हो गई हैं।
क्या सीमा हैदर स्वीकार है?
एक अन्य यूजर ने कहा, आज सुबह से X पर कुछ लोग कह रहे हैं कि सानिया मिर्जा के ‘पाकिस्तानी बच्चे’ को किसी कीमत पर भारत की नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए। अब सवाल ये है कि क्या सीमा हैदर के चार बच्चे स्वीकार है?
यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से लिया ‘खुला’, टेनिस स्टार के परिवार ने तलाक पर दिया अपडेट
सीमा हैदर का राम भजन गाते हुए वीडियो वायरल
इससे पहले, सीमा हैदर का राम भजन गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे सचिन के साथ नजर आ रही हैं। सीमा ने इस दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए। वीडियो में सीमा के वकील एपी सिंह भी नजर आए।
लंबे समय से अलग रह रहे थे सानिया और शोएब
बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे। दोनों का एक बेटा इजहान भी है, जो अभी सानिया के साथ रहता है। सानिया शोएब की दूसरी बीवी थी। इससे पहले, शोएब ने 2002 में आयशा सिद्दीकी से निकाह किया था।
यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक क्यों हुए अलग? क्या टेनिस स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर से थीं परेशान
संबंधित खबरें
दिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
2 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
3 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
5 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines