---विज्ञापन---

प्रदेश

शोएब मलिक की तीसरी शादी के बीच X पर क्यों ट्रेंड करने लगीं सीमा हैदर?

Seema Haidar Viral on X: शोएब मलिक की तीसरी शादी के बीच पाकिस्तान से नोएडा आईं सीमा हैदर आज X पर ट्रेंड करने लगीं। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी की है।

Seema Haidar Viral on X after Shoaib Malik marriage with Sana Javed: भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सना जावेद से शादी कर सबको चौंका दिया। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर की हैं। सना पेशे से एक्ट्रेस हैं। बताया जा रहा है कि शोएब लंबे समय से सना को डेट कर रहे थे। हालांकि, इस बीच ‘एक्स’ पर पाकिस्तान से नोएडा आईं सीमा हैदर ट्रेंड करने लगीं। इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं…

---विज्ञापन---

नागरिकता को लेकर उठे सवाल

दरअसल, एक्स पर कुछ यूजर्स यह मांग कर रहे थे कि सानिया मिर्जा और उसके बेटे को भारत की नागरिकता न दी जाए। इसका जवाब देते हुए अन्य यूजर्स ने सीमा हैदर का जिक्र किया और कहा कि सीमा के चार बेटे कबूल हैं। सानिया ने स्वेच्छा से तलाक लिया है, जिसे इस्लाम धर्म में ‘खुला’ कहते हैं। अब सानिया शोएब मलिक से मुक्त हो गई हैं।

---विज्ञापन---

क्या सीमा हैदर स्वीकार है?

एक अन्य यूजर ने कहा, आज सुबह से X पर कुछ लोग कह रहे हैं कि सानिया मिर्जा के ‘पाकिस्तानी बच्चे’ को किसी कीमत पर भारत की नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए। अब सवाल ये है कि क्या सीमा हैदर के चार बच्चे स्वीकार है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से लिया ‘खुला’, टेनिस स्टार के परिवार ने तलाक पर दिया अपडेट

सीमा हैदर का राम भजन गाते हुए वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

इससे पहले, सीमा हैदर का राम भजन गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे सचिन के साथ नजर आ रही हैं। सीमा ने इस दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए। वीडियो में सीमा के वकील एपी सिंह भी नजर आए।

---विज्ञापन---

लंबे समय से अलग रह रहे थे सानिया और शोएब

बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे। दोनों का एक बेटा इजहान भी है, जो अभी सानिया के साथ रहता है। सानिया शोएब की दूसरी बीवी थी। इससे पहले, शोएब ने 2002 में आयशा सिद्दीकी से निकाह किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक क्यों हुए अलग? क्या टेनिस स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर से थीं परेशान

First published on: Jan 20, 2024 09:06 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola