भारत के कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टी खत्म हो चुकी हैं और स्कूल दोबारा शुरू हो गए हैं. हालांकि, अभी कई स्कूल ऐसे में जहां अभी भी छुट्टियां जारी है और अगले महीने से वहां स्कूल खुलेंगे. इसी कड़ी में ओडिशा का नाम आता है. एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश, MP, केरल आदि राज्यों में बच्चे अपने समर प्रोजेक्ट्स स्कूल लेकर आ रहे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं, अब ओडिशा के छात्रों को भी लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल जाना होगा. जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तमाम सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 17 जून को खत्म हो जाएंगी और 18 जून से स्कूल खुल जाएंगे.
यह भी पढ़ें: UP Tomorrow Weather: कल यूपी के इन जिलों में चलेगी भीषण लू! मौसम विभाग ने बताया 18
26 अप्रैल से शुरू हुई थी छुट्टियां
ओडिशा में भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी गई थी. राज्य सरकार ने बढ़ते तापमान को देखते हुए 27 अप्रैल से स्कूल बंद करने का फैसला लिया था, ताकि बच्चों की सेहत पर किसी तरह का बुरा असर न पड़े. लेकिन अब मौसम में बदलाव और मानसून की दस्तक के स्कूल खुलने जा रहा है. ओडिशा टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड मंत्री ने कहा ओडिशा में मानसून के आने से तापमान में भी गिरावट आई है. इसलिए, सभी स्कूल 18 जून को फिर से खुलेंगे.
यूपी में बढ़ी गर्मी की छुट्टी
हालांकि, देश के कई राज्यों में गर्मी और उमस का असर अभी भी बना हुआ है. ऐसे में कुछ राज्य सरकार स्थानीय मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला कर सकती हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण प्राइमरी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 16 जून से बढ़ाकर 24 जून तक कर दी गई हैं, ताकि गर्मी के दिनों में बच्चे स्वास्थ्य रहे और अच्छे से पढ़ाई कर सकें. हालांकि, माना जा रहा है कि भारत में जिस तरह गर्मी पड़ रही है, अगर यह सामान्य नहीं रहती है और तापमान बढ़ता रहेगा, तो स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती है. इसके अलावा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 15 जून 2026 से स्कूल शुरू हो गए हैं.
दिल्ली में कब खुल रहे हैं स्कूल?
राजधानी दिल्ली में 11 मई से ही सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान हो गया था, हालांकि, कई प्राइवेट स्कूलों ने कुछ दिनों बाद स्कूल बंद किए थे, लेकिन 30 जून से दिल्ली के सरकारी स्कूल शुरू हो जाएंगे और सामान्य रूप से पढ़ाई शुरू हो जाएगी. हालांकि, राजधानी दिल्ली में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, ऐसे में देखना रहेगा कि सरकार IMD के रिपोर्ट आदि को ध्यान में रखते हुए क्या फैसला लेगी.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्लीवालों की मौज! कुछ ही महीनों में बदल जाएगा राजधानी में सफर का
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
51 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
3 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
10 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines