UP Tomorrow Weather: कल यूपी के इन जिलों में चलेगी भीषण लू! मौसम विभाग ने बताया 18 जून को कैसा रहेगा हाल, जानें मानसून पर बड़ा अपडेट

UP Weather Tomorrow: यूपी में कल मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के साथ भीषण लू चलेगी. हालांकि, परसों 29 जिलों में आंधी-बारिश की राहत और 22-23 जून तक मानसून की एंट्री की उम्मीद है.

UP Tomorrow Weather 18 june 2026 imd alert

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

UP Tomorrow Weather: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह समाप्त होने के बाद गर्मी ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है. कल यानी 18 जून को प्रदेश के लगभग हर जिले में आसमान से आग बरसने वाली है. हालांकि मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल के लिए किसी भी तरह का कोई आधिकारिक अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और बरेली समेत तमाम जिलों में तेज धूप निकलेगी, जिससे लोगों को तपती और जलती हुई गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा. गुरुवार को भी लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं, क्योंकि धूप के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है.

29 जिलों में आंधी-बारिश की उम्मीद

कल पूरे प्रदेश में मौसम एकदम शुष्क रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी का प्रकोप चरम पर होगा. मगर इसी बीच आम जनता के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है. कल की भीषण तपिश के ठीक अगले दिन यानी 19 जून को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बस्ती, एटा, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं और फर्रूखाबाद समेत करीब 29 जिलों में मौसम करवट ले सकता है. इन इलाकों में आंधी, तूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक ने दी बड़ी जानकारी

गुरुवार को मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे इलाकों में गर्मी का भयंकर रूप देखने को मिलेगा. इन सभी क्षेत्रों में तेज लू चलने की पूरी आशंका है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. आसमान साफ होने के कारण धूप सीधे जमीन पर आ रही है, जिसकी वजह से ही इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है.

यूपी में कब आएगा मानसून?

भीषण गर्मी से परेशान उत्तर प्रदेश के लोगों को अब सिर्फ मानसून का ही सहारा है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 22 या 23 जून के आसपास सोनभद्र जिले के रास्ते मानसून की एंट्री हो सकती है. हालांकि, इस बार मौसम वैज्ञानिकों ने एक चिंताजनक बात भी बताई है. अल नीनो के प्रभाव के चलते इस साल उत्तर प्रदेश में मानसून के थोड़ा कमजोर रहने का अनुमान जताया गया है. इसका मतलब यह है कि मानसून आने के बाद भी लोगों को वैसी भारी बारिश देखने को शायद न मिले जैसी हर साल उम्मीद की जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ