Delhi Metro: दिल्लीवालों की मौज! कुछ ही महीनों में बदल जाएगा राजधानी में सफर का हुलिया, यहां खुलने वाले हैं ये नए मेट्रो स्टेशन!

Delhi Metro Phase 4 Update: दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का काम अंतिम चरण में है. जल्द ही बुराड़ी, मंगोलपुरी और खानपुर जैसे इलाकों में नए मेट्रो स्टेशन खुलने जा रहे हैं. सफर को आसान बनाने वाली इस नई रूट लिस्ट को यहां विस्तार से देखें.

Delhi Metro

दिल्ली के इन जगहों पर शुरू होने वाले हैं नए मेट्रो स्टेशन. (Image: AI)

दिल्ली मेट्रो राजधानी की लाइफलाइन कहलाती है, जिसकी मदद से रोजाना लाखों लोग शहर के अंदर सफर करते हैं. दिल्ली के हर कोने में आज दिल्ली मेट्रो के पटरियां पहुंच रही है और कई क्षेत्रों में काम भी तेजी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में DMRC के चौथे चरण(Phase 4) का काम भी तेजी से चल रहा है, जिसमें प्रायोरिटी कॉरिडोर- जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मार्ग (Janakpuri West to RK Ashram Metro), मजलिस पार्क से मौजपुर (Aerocity-Tughlakabad Metro Line), और तुगलकाबाद से एयरोसिटी (गोल्डन लाइन) (Majlis Park-Maujpur Metro Extension) शामिल है. यह सभी कॉरिडोर अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों हैं, जिसपर अभी ट्रायल्स और ओपनिंग की तैयारियां चल रही हैं. इन कॉरिडोर के शुरू होने से बड़ी संख्या में रोजाना मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों सुविधा होगी और लंबी दूरी आसान से पूरी हो सकेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन से कॉरिडोर जल्द खुलने वाले हैं?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली मेट्रो से जुड़े अधिकारी बता रहे हैं कि फेज 4 की तर्ज पर तैयार हो रहे 3 मुख्य कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है, जो दिल्ली के उन इलाकों को जोड़ने का काम करेंगे, जहां अभी तक मेट्रो की पटरियां नहीं पहुंची थी. अभी तक लोगों को ऑटो-बस आदि, भारी ट्रैफिक को पार करने के बाद मेट्रो स्टेशन पहुंचना पड़ता है, जिससे न सिर्फ ज्यादा समय लगता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी मुश्किल होती है. ऐसे में जब यह कॉरिडोर जनता के लिए खोल दिए जाएंगे, तो इस तमाम मुश्किलों से मुक्ति मिल सकेगी.

जनकपुरी पश्चिम – आरके आश्रम मार्ग (मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन)

DMRC के फेज-4 प्रोजेक्ट में तैयार हो रहा जनकपुरी पश्चिम – आरके आश्रम मार्ग (मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन) कॉरिडोर लगभग 29 किलोमीटर लंबा है, जो बाहरी और उत्तरी दिल्ली के पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, वेस्ट एनक्लेव, मधुबन चौक, प्रशांत विहार और हैदरपुर बादली मोड़ को जोड़ते हुए मजलिस पार्क, आजादपुर और सीधे सेंट्रल दिल्ली के आरके आश्रम मार्ग तक पहुंचेगा. इससे सबसे ज्यादा फायदा नौकरी करने वाले लोगों और स्टूडेंट्स को होगा, जिन्हें रोजाना लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ती है.

विज्ञापन

तुगलकाबाद – एयरोसिटी (गोल्डन लाइन)

तुगलकाबाद – एयरोसिटी (गोल्डन लाइन) कॉरिडोर लगभग 23 किलोमीटर लंबा है, जो दक्षिणी दिल्ली को सीधे इंदिरा गांधी (IGI) एयरपोर्ट के एयरोसिटी से जोड़ेगा. इस लाइन के तैयार होने से एयरपोर्ट का सफर आसान हो सकेगा और साथ ही,  तुगलकाबाद, साकेत जी ब्लॉक, खानपुर, छतरपुर और महरौली के बीच सफर करने पर ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी.

मजलिस पार्क – मौजपुर (पिंक लाइन एक्सटेंशन)

फेज-4 के तहत तैयार हो रहा ये कॉरिडोर करीब 7 किलोमीटर लंबा होगा, जो बेशक बाकियों से छोटा है, लेकिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इसके शुरू होने से पिंक लाइन का रिंग रोड लूप को पूरा हो सकेगा, जिससे उत्तर और उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाके जैसे बुराड़ी, झरोदा और वजीराबाद के लिए आसान कनेक्टिविटी मिलेगी.

विज्ञापन

इन कॉरिडोर से सबसे बड़े फायदे?

इन कॉरिडोर के शुरू होने से न सिर्फ लंबी दूरी का यात्रा आसान हो जाएगी, बल्कि रोजाना के भारी ट्रैफिक, दूर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए किराया और ज्यादा वक्त लगने जैसी तमाम मुश्किलों से राहत मिलेगी. इतना ही नहीं, दिल्ली के कई इलाकों में पहली बार मेट्रो लाइन पहुंचेगी, जिसमें;

  • बुराड़ी
  • मंगोलपुरी
  • वजीराबाद
  • खानपुर
  • छतरपुर

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Jam Alert: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, सफर से

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ