हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

School Holiday Tomorrow: भारी बारिश के बीच क्या 10 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल? दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई समेत अन्य राज्यों के लेटेस्ट अपडेट

Monsoon School Closed: भारत के कई हिस्सों में बारिश ने लोगों का जीवन मुश्किल में डाल दिया है. न सिर्फ मुंबई, बल्कि दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश के कारण स्कूलों को बंद रखा गया. छात्रों व अभिभावकों के मन में सवाल है कि क्या 10 जुलाई को भी स्कूल बंद रहेंगे? आइए जानते हैं.

विज्ञापन
10 जुलाई को कहां बंद है स्कूल? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

  • देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी को लेकर छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है कि 10 जुलाई को छुट्टी रहेगी या नहीं?
  • दिल्ली-NCR में IMD ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, लेकिन 10 जुलाई के लिए स्कूल बंद करने का आधिकारिक आदेश अभी जारी नहीं हुआ है.
  • गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जैसे इलाकों में खराब मौसम के कारण पहले स्कूल बंद किए गए थे.
  • कल अलग-अलग राज्यों में स्कूल बंद रहेगा या नहीं, इसको लेकर प्रशासन या सरकार द्वारा कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

देश के कई राज्यों में इस समय मानसून की मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मुंबई और दक्षिण भारत के कर्नाटक और केरल में लगातार हो रही तेज बारिश ने लोगों के दैनिक जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां सुबह के समय महज तीन घंटों में रिकॉर्ड 34.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम के इन बिगड़े मिजाज को देखते हुए छात्र और अभिभावक इस बात को लेकर बेहद कंफ्यूजन और चिंता में हैं कि शुक्रवार, 10 जुलाई को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? इस स्टोरी में हम आपको भारत के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों को लेकर क्या स्थिति हैं इसके बारे में बताएं, ताकि आप किसी तरह की अफवाह का शिकार न हो जाए.

यह भी पढ़ें: IMD Rain Alert: दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कल अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. हालांकि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 10 जुलाई को स्कूल बंद करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन या अपने स्कूल की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें. किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें, जब तक अधिकारिक नोटिफिकेशन न आ जाए.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों में पहले से बंद स्कूल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण स्कूल पहले बंद किए गए थे. वहीं मथुरा और हाथरस में कक्षा 8 तक की पढ़ाई भी प्रभावित रही. उत्तराखंड के देहरादून, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में भी खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया था. हालांकि, अब कल यानी 10 जुलाई को इन राज्यों व शहरों में छुट्टी रहेगी या नहीं, इसका फैसला संबंधित जिला प्रशासन की नई अधिसूचना के आधार पर होगा.

विज्ञापन

केरल और कर्नाटक में क्या बंद रहेंगे स्कूल?

केरल में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद किए गए थे, जबकि, कई अन्य जिलों में अभी भी ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है. कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के होसानगर और सागर तालुक में भी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई थी. ऐसे में 10 जुलाई के लिए किसी भी नए आदेश की जानकारी स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी होने पर ही स्पष्ट होगी की यहां छुट्टी मिलेंगी या नहीं.

मुंबई में क्या है हाल?

मुंबई में कुछ समय की राहत के बाद एक बार फिर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है. आज हुई भारी बारिश के कारण मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें अपने तय समय से 25-30 मिनट की देरी से चलीं और निचले इलाकों में पानी भर गया. हालांकि, मुंबई, पुणे या महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में आज स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी और बच्चे स्कूल गए थे. मुंबई नगर निगम (BMC) ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अफवाहों से बचें और सरकार द्वारा जारी की जाने वाली गाइडलाइंस पर ही भरोसा करें.

विज्ञापन
राज्य/शहरमौसम की स्थिति10 जुलाई को स्कूल छुट्टी अपडेट
दिल्ली-NCRभारी बारिश, IMD ने रेड अलर्ट जारी कियाअभी तक स्कूल बंद करने का आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है. अभिभावक प्रशासन और स्कूल की सूचना देखें.
नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्रामबारिश और जलभराव की स्थिति10 जुलाई की छुट्टी को लेकर अभी कोई नया आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है.
उत्तर प्रदेशकई जिलों में भारी बारिश का असरगाजियाबाद, मथुरा और हाथरस में पहले स्कूल प्रभावित हुए थे, आगे का फैसला जिला प्रशासन करेगा.
उत्तराखंडबारिश और भूस्खलन का खतरादेहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में पहले स्कूल बंद किए गए थे. नए आदेश का इंतजार है.
केरलभारी बारिश, कई जिलों में अलर्टवायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम में स्कूल प्रभावित रहे. 10 जुलाई का फैसला प्रशासन करेगा.
कर्नाटकलगातार बारिश का असरशिवमोग्गा के कुछ इलाकों में स्कूल बंद रहे थे. आगे की जानकारी स्थानीय प्रशासन जारी करेगा.
मुंबई, महाराष्ट्रतेज बारिश, जलभराव और लोकल ट्रेन प्रभावितस्कूल बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
गुजरात, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गोवामानसून सक्रिय, कई जगह भारी बारिशस्थिति बिगड़ने पर स्थानीय प्रशासन छुट्टी का फैसला ले सकता है.

इन राज्यों में रहने वाले लोग भी रहे अफवाहों से सावधान

देश के अन्य राज्यों जैसे गुजरात, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और गोवा में भी मानसूनी हवाएं काफी सक्रिय हैं और वहां भी लगातार पानी बरस रहा है. अगर इन राज्यों के शहरों में जलभराव के कारण स्थिति और ज्यादा बिगड़ती है, तो वहां की स्थानीय सरकारें भी स्कूलों में इमरजेंसी हॉलिडे घोषित कर सकती हैं. इसके साथ ही निजी कंपनियों को कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम करने) की सुविधा देने की सलाह भी दी जा सकती है. हालांकि, जरूरी है कि इस स्थिति में सभी छात्रों और अभिभावकों किसी भी तरह के फेक मैसेज पर यकीन करने के बजाय सीधे स्कूल के प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क बनाए रखें.

मुख्य निष्कर्ष:- देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण हालात लगातार बदल रहे हैं. 10 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं, इसका आखिरी फैसला संबंधित जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही माना जाएगा. इसलिए छात्र और अभिभावक घर से निकलने से पहले अपने स्कूल और स्थानीय प्रशासन की ताजा सूचना जरूर जान लें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: यूपी में कल मेरठ-आगरा समेत 20 से ज्यादा जिलों में आंधी और भारी बारिश की

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola