अब शॉपिंग के बाद नहीं होगी बैग पकड़ने की टेंशन, इस ऐप के जरिए बुक करें हेल्पर; उठाएंगे आपके सारे बैग्स

अक्सर जब हम सब्जी या फिर शॉपिंग के लिए जाते हैं तो हमारे पास इतने सारे बैग या फिर झोले हो जाते हैं जिन्हें उठाना कई बार हमारे लिए थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन अब दिल्ली के बाजारों में अब पल्लेदारी भी डिजिटल हो गई है. गांव के लोग जिस तरह कभी अनाज मंडियों और सब्जी मंडियों में लोग कुछ पैसों में मजदूर किराए पर लेकर अपना सामान उठवाते थे, अब वही पुराना सिस्टम नए दौर की टेक्नोलॉजी के साथ वापस आ गया है. फर्क सिर्फ इतना है कि अब मंडी के बाहर आवाज लगाकर नहीं, बल्कि मोबाइल एप के जरिए 'पल्लेदार' बुलाए जा रहे हैं.

carrymen service in delhi (1)
1 / 8

विज्ञापन

अब नहीं होगा शॉपिंग बैग का बोझ

अब नहीं होगा शॉपिंग बैग का बोझ2 / 8

दिल्ली के बाजार में अब शॉपिंग के दौरान आपके हाथ में बैग नहीं होंगे, आपको छोटे बच्चों को संभालने की टेंशन नहीं होगी. बैग उठाने के लिए लोग अब ऑनलाइन हायर किए जा सकेंगे. यानी अब आप आराम से खरीददारी करिए और सामान उठाने की चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि अब आपका सामान आप नहीं बल्कि कोई और उठाएगा. बदलते शहर, बदलती जरूरतें और अब बदलती मजदूरी का ये नया मॉडल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा3 / 8

इस नए मॉडल को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. अभी ये सिस्टम दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में शुरू हुआ है. इस सिस्टम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि ऑनलाइन हेल्पर वाला काम कैसे किया जा रहा है. इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का नाम है CarryMen, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. ये बाजार में शॉपिंग करने वाले लोगों को बैग कैरी करने की सुविधा दे रहा है. यानी ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग करके ऐसे लोगों को हायर कर सकते हैं, जो उनके साथ चलकर शॉपिंग बैग उठाने, सामान संभालने और खरीददारी में मदद करने का काम करते हैं.

कंपनी क्या कहती है?

कंपनी क्या कहती है?4 / 8

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह सर्विस खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ज्यादा खरीदारी करते हैं, या फिर बुजुर्ग हैं, परिवार के साथ बाजार जाते हैं या बड़े बाजारों में लंबे समय तक शॉपिंग करते हैं. इसमें ग्राहक तय समय के लिए कैरीमैन बुक कर सकते हैं. इस सर्विस के तहत जो व्यक्ति आएगा वो आपके शॉपिंग बैग, बाजार और मॉल में साथ चलना, सामान को कार/कैब में रखना, बच्चों को संभालना आदि शामिल है. कंपनी का दावा है कि बुकिंग ऑनलाइन और ऑन-डिमांड होती है. यानी जरूरत के हिसाब से कुछ घंटों या तय समय के लिए व्यक्ति को हायर किया जा सकता है. यह भी पढ़ें- भूल जाएंगे AC-कूलर, इन 10 स्वदेशी तरीकों से घर को करें ठंडा; बिजली बिल की भी बचत

विज्ञापन

CarryMen के लिए कितने रुपये लगेंगे?

CarryMen के लिए कितने रुपये लगेंगे?5 / 8

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अलग-अलग समय के हिसाब से पैकेज दिए गए हैं. इनमें ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक समय चुनकर ‘कैरीमैन’ बुक कर सकते हैं.

30 मिनट का पैकेज

30 मिनट का पैकेज 6 / 8

इसकी कीमत 79 रुपये रखी गई है. कंपनी के मुताबिक यह उन लोगों के लिए है जो खुद शॉपिंग करना चाहते हैं, लेकिन अंत में सामान उठाने में मदद चाहते हैं. कैरीमैन आपका सामान उठाकर पार्किंग एरिया या मेट्रो गेट तक साथ जाता है.

विज्ञापन

1 घंटे का पैकेज

1 घंटे का पैकेज 7 / 8

इसकी कीमत 119 रुपये है. यह हल्की से मध्यम शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया है. इसमें कैरीमैन पूरे समय आपके साथ रहता है और दुकानों के बीच घूमते समय आपके बैग संभालता है, ताकि ग्राहक बिना हाथ में सामान लिए आराम से शॉपिंग कर सकें.

2 घंटे का पैकेज

2 घंटे का पैकेज 8 / 8

इसकी कीमत 219 रुपये रखी गई है. कंपनी इसे रेगुलर मार्केट विजिट के लिए सबसे उपयुक्त पैकेज बताती है. इसमें असिस्टेंट लंबे समय तक ग्राहक के साथ रहता है और लगातार सामान उठाने की जिम्मेदारी संभालता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन