Varanasi-Kolkata Expressway: पूर्वी भारत को मिलने जा रहा सुपरफास्ट रोड नेटवर्क! महज 6 घंटे में पूरा होगा बनारस-कोलकाता का सफर, 4 राज्यों की चमकेगी किस्मत

Varanasi-Kolkata Expressway Update: उत्तर प्रदेश के Varanasi से पश्चिम बंगाल के Kolkata के बीच बन रहे एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद, जहां पहले इस रूट पर करीब 14 घंटे की लंबी और थकाऊ यात्रा करनी पड़ती थी, वहीं अब सफर का समय आधे से भी कम हो जाएगा. आइए जानते हैं कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से किन राज्यों और जिलों की किस्मत बदलने वाली है.

Varanasi Kolkata Expressway

वाराणसी से कोलकाता एक्सप्रेसवे (Image: AI)

विज्ञापन

यूपी से कोलकाता के बीच बन रहे हाई स्पीड एक्सप्रेसवे के काम ने तेजी पकड़ी है, यह प्रोजेक्ट न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि इस रूट पर पड़ने वाले अन्य राज्यों के कई जिलों की किस्मत बदलने का काम करेगा. इस नए एक्सप्रेसवे से दोनों शहरों के बीच की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. बता दें कि इस नए प्रोजेक्ट के तहत एक्सप्रेस यूपी की आध्यात्मिक नगरी वाराणसी से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता तक बनेगा. इस ‘वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे’ के बनने के बाद दोनों शहरों का सफर महज 6 घंटों में पूरा हो सकेगा. हालांकि, अभी इन दोनों शहर की यात्रा में अभी कम से कम 14 घंटे का वक्त लगता है, लेकिन इस नए एक्सप्रेसवे के बनने के बाद न सिर्फ यात्रा करने वाले लोगों को अच्छी सड़क की सुविधा मिलेगी, बल्कि रूट पर पड़ने वाले कई जिलों व शहरों में भी रोजगार, व्यापार आदि कई तरह के विकास की उम्मीद बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: यूपी के श्रमिकों के लिए आ गई नई गाइडलाइन, बच्चों की पढ़ाई से लेकर पेंशन तक; मिलेंगी कई

विज्ञापन

कितना खास है ये एक्सप्रेसवे?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे कुल 690 किलोमीटर का होगा, जिसे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है. यह नया एक्सप्रेसवे 6 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा और इसकी चौड़ाई 36 मीटर तक होगी. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से यूपी और बंगाल के शहरों के अलावा बिहार और झारखंड की भी तस्वीर बदल देगा. इस हाई स्पीड रोड कॉरिडोर के बनने के बाद लोग महज 6 से 7 घंटे में वाराणसी से कोलकाता का सफर पूरा कर सकेंगे.

यहां से शुरू होकर इन राज्यों को होगा फायदा

इस शानदार सुपर फास्ट रोड प्रोजेक्ट की शुरुआत उत्तर प्रदेश के वाराणसी रिंग रोड के पास स्थित बरहौली गांव से होगी. यहां से यह एक्सप्रेसवे अपनी यात्रा शुरू कर पूर्वी भारत के प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्रों को जोड़ेगा.

किन जिलों से होकर गुजरेगा यह ‘सुपर एक्सप्रेसवे’?

विज्ञापन

यह एक्सप्रेसवे कुल चार राज्यों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करेगा:

  • बिहार: यूपी से निकलने के बाद यह बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जैसे प्रमुख जिलों में प्रवेश करेगा, जिससे दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी बेजोड़ हो जाएगी.
  • झारखंड: बिहार के बाद यह एक्सप्रेसवे झारखंड के चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, पीटरबार इलाकों से गुजरेगा.
  • पश्चिम बंगाल: अपने अंतिम चरण में, यह महामार्ग बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली और हावड़ा जिलों से होते हुए सीधे कोलकाता तक पहुंचेगा.

यहां अटका हुआ था काम

रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण मंत्रालय की एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी (EAC) ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को झारखंड और पश्चिम बंगाल के हिस्सों में 235 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड हिस्से में निर्माण की मंजूरी दे दी है. चूंकि यह रास्ता जंगल महल कॉरिडोर जैसे बाघों और हाथियों के प्राकृतिक आवास के करीब से होकर गुजरेगा, इसलिए NHAI ने वन्यजीवों की सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार किया है. इस क्लीयरेंस के बाद एक्सप्रेसवे के रुके हुए हिस्सों पर काम तेज होने की उम्मीद है और इस मेगा प्रोजेक्ट को बड़ा बूस्ट मिला है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में इस परियोजना का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. वहीं बिहार में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और झारखंड में वन विभाग से जरूरी मंजूरियां भी मिल चुकी हैं. माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे का काम मार्च 2028 तक पूरा हो जाएगा. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ