देश के अलग-अलग राज्यों में गर्मी का असर बहुत ज्यादा दिखने लगा है, कहीं-कहीं पर पारा 40 डिग्री के भी पार पहुंच चुका है. ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने और आने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. बच्चों को राहत देने के लिए देशभर के स्कूलों व राज्य बोर्ड ने समर वेकेशन यानी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा समेत कई प्रमुख राज्यों के बोर्ड ने स्कूल की छुट्टियों को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. कुछ राज्यों में छुट्टियां मई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो रही हैं, जबकि कई जगह जून तक स्कूल बंद रहेंगे. सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन भी जारी की गई हैं. ऐसे में छात्र और अभिभावक अब Summer Vacation 2026 की पूरी लिस्ट और छुट्टियों की तारीखें जानने के लिए उत्सुक हैं.
यह भी पढ़ें: अब शॉपिंग के बाद नहीं होगी बैग पकड़ने की टेंशन, इस ऐप के जरिए बुक करें हेल्पर; उठाएंगे आपके सारे बैग्स
दिल्ली में कब से शुरू हो रही हैं गर्मी की छुट्टी
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए गर्मी की छुट्टियां 11 मई 2026 से 30 जून 2026 तक रहेंगी. शिक्षा निदेशालय (DoE) के अनुसार, ये छुट्टियां लगभग 51 दिनों की होंगी, लेकिन 9वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 11 मई से 23 मई 2026 तक रिमेडियल क्लासेस (विशेष कक्षाएं) आयोजित की जाएंगी.
| राज्य | कब शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां |
| तेलंगाना बोर्ड | 24 अप्रैल से 11 जून, 2026 |
| केंद्रीय विद्यालय | 8 मई से 16 जून, 2026 (आगरा, जबलपुर, चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, गुवाहाटी, सिलचर, तिनसुकिया और वाराणसी क्षेत्र के लिए) |
| छत्तीसगढ़ | 20 अप्रैल से 15 जून, 2026 |
| दिल्ली | 11 मई से 30 जून, 2026 |
| बिहार | 1 जून से 20 जून, 2026 |
| ओडिशा | 27 अप्रैल, 2026 से शुरू |
| हरियाणा | 1 जून से 30 जून, 2026 |
| उत्तर प्रदेश | 20 मई से 15 जून, 2026 |
| पंजाब | मई से जून 2026 |
| मध्य प्रदेश | 1 मई से 15 जून, 2026 |
| जम्मू और कश्मीर | जून-जुलाई 2026 |
| केरल | जून 2026 से शुरू |
| राजस्थान | 17 मई से 20 जून, 2026 |
| आंध्र प्रदेश | 24 अप्रैल से 11 जून, 2026 |
| पश्चिम बंगाल | 11 मई, 2026 से शुरू |
यूपी में गर्मियों की छुट्टियां कब से
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने भी Summer Vacation 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. राज्य में गर्मियों की छुट्टियां 20 मई 2026 से शुरू होंगी. भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है, ताकि बच्चों को राहत मिल सके. यूपी बोर्ड के अनुसार स्कूल 15 जून 2026 से दोबारा खुलेंगे. छुट्टियों की तारीख और पूरा शेड्यूल राज्य बोर्ड द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों और आधिकारिक माध्यमों के जरिए जारी किया गया है. अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और बोर्ड की आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें.
तेलंगाना में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां?
तेलंगाना बोर्ड ने Summer Vacation 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 24 अप्रैल 2026 से शुरू होंगी. बोर्ड के अनुसार स्कूल 11 जून 2026 को दोबारा खुलेंगे. बढ़ती गर्मी और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. बोर्ड ने यह भी साफ किया है छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा, तो नई अपडेट जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों और आधिकारिक नोटिस के जरिए जारी कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Varanasi-Kolkata Expressway: पूर्वी भारत को मिलने जा रहा सुपरफास्ट रोड नेटवर्क! महज 6 घंटे
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
5 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
7 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
9 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines