School Closed News: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट
Summer Vacation 2026 Dates: देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी, बिहार कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. जानिए आपके राज्य में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां.
Written By: Azhar Naim|Updated: May 22, 2026 11:36
Edited By : Azhar Naim|Updated: May 22, 2026 11:36
Share :
गर्मियों की छुट्टियां कब से शुरू हैं. (Image: AI)
---विज्ञापन---
देश के अलग-अलग राज्यों में गर्मी का असर बहुत ज्यादा दिखने लगा है, कहीं-कहीं पर पारा 40 डिग्री के भी पार पहुंच चुका है. ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने और आने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. बच्चों को राहत देने के लिए देशभर के स्कूलों व राज्य बोर्ड ने समर वेकेशन यानी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा समेत कई प्रमुख राज्यों के बोर्ड ने स्कूल की छुट्टियों को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. कुछ राज्यों में छुट्टियां मई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो रही हैं, जबकि कई जगह जून तक स्कूल बंद रहेंगे. सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन भी जारी की गई हैं. ऐसे में छात्र और अभिभावक अब Summer Vacation 2026 की पूरी लिस्ट और छुट्टियों की तारीखें जानने के लिए उत्सुक हैं.
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए गर्मी की छुट्टियां 11 मई 2026 से 30 जून 2026 तक रहेंगी. शिक्षा निदेशालय (DoE) के अनुसार, ये छुट्टियां लगभग 51 दिनों की होंगी, लेकिन 9वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 11 मई से 23 मई 2026 तक रिमेडियल क्लासेस (विशेष कक्षाएं) आयोजित की जाएंगी.
राज्य
कब शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां
तेलंगाना बोर्ड
24 अप्रैल से 11 जून, 2026
केंद्रीय विद्यालय
8 मई से 16 जून, 2026 (आगरा, जबलपुर, चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, गुवाहाटी, सिलचर, तिनसुकिया और वाराणसी क्षेत्र के लिए)
छत्तीसगढ़
20 अप्रैल से 15 जून, 2026
दिल्ली
11 मई से 30 जून, 2026
बिहार
1 जून से 20 जून, 2026
ओडिशा
27 अप्रैल, 2026 से शुरू
हरियाणा
1 जून से 30 जून, 2026
उत्तर प्रदेश
20 मई से 15 जून, 2026
पंजाब
मई से जून 2026
मध्य प्रदेश
1 मई से 15 जून, 2026
जम्मू और कश्मीर
जून-जुलाई 2026
केरल
जून 2026 से शुरू
राजस्थान
17 मई से 20 जून, 2026
आंध्र प्रदेश
24 अप्रैल से 11 जून, 2026
पश्चिम बंगाल
11 मई, 2026 से शुरू
यूपी में गर्मियों की छुट्टियां कब से
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने भी Summer Vacation 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. राज्य में गर्मियों की छुट्टियां 20 मई 2026 से शुरू होंगी. भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है, ताकि बच्चों को राहत मिल सके. यूपी बोर्ड के अनुसार स्कूल 15 जून 2026 से दोबारा खुलेंगे. छुट्टियों की तारीख और पूरा शेड्यूल राज्य बोर्ड द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों और आधिकारिक माध्यमों के जरिए जारी किया गया है. अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और बोर्ड की आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें.
---विज्ञापन---
तेलंगाना में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां?
तेलंगाना बोर्ड ने Summer Vacation 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 24 अप्रैल 2026 से शुरू होंगी. बोर्ड के अनुसार स्कूल 11 जून 2026 को दोबारा खुलेंगे. बढ़ती गर्मी और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. बोर्ड ने यह भी साफ किया है छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा, तो नई अपडेट जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों और आधिकारिक नोटिस के जरिए जारी कर दिया जाएगा.