Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Chhattisgarh: जमीनी विवाद के चलते भाई बना हत्यारा, भाभी को उतारा मौत के घाट

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो सगे भाइयों के बीच पनपे जमीन विवाद का अंत ऐसा हुआ कि पूरे परिवार में मातम पसर गया। झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया और भाभी की मौत हो गई। जमीन विवाद को लेकर देवर ने अपनी सगी भाभी पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतार […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Oct 12, 2022 12:00
Land dispute

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो सगे भाइयों के बीच पनपे जमीन विवाद का अंत ऐसा हुआ कि पूरे परिवार में मातम पसर गया। झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया और भाभी की मौत हो गई। जमीन विवाद को लेकर देवर ने अपनी सगी भाभी पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नशे में था आरोपी

दरअसल, पूरा मामला सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम चकेरी के आश्रित मोहल्ला का है। यहां रहने वाले दो सगे भाई परमेश्वर और प्रेम सिंह बीती देर रात साथ में शराब का सेवन किया, जिसके बाद बड़ा भाई प्रेम सिंह अपने घर की ओर निकल गया। वहीं शराब के नशे में धुत होकर छोटा भाई परमेश्वर सिंह बड़े भाई को गाली-गलौज करने लगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – Prayagraj News: बीच बाजार भीड़ ने दो युवकों को पीट-पीटकर अधमरा किया, अस्पताल में एक की हो गई मौत

बीच-बचाव करने आई भाभी पर किया वार

वहीं हल्ला सुनकर आरोपी की भाभी सुशीला बाहर निकली। इसी दौरान आरोपी परमेश्वर ने बड़े भाई प्रेम पर डंडे से वार करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी पर भी आरोपी देवर ने डंडे से वार कर दिया। घटना में मौके पर आरोपी के भाभी की मौत हो गई।

---विज्ञापन---

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

वारदात के बाद तत्काल उदयपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 11, 2022 08:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.