नई दिल्ली: ओडिशा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बीमारी से मौत के बाद एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम दलित डॉक्टर ने किया। इसकी जानकारी जब मृतक के रिश्तेदारों को हुई तो उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव के सरपंच के पति ने शव को बाइक पर रखकर श्मशान घाट पहुंचाया और अंतिम संस्कार कराया। घटना ओडिशा के बरगढ़ जिले की है।
जानकारी के मुताबिक, दिहाड़ी मजदूर मुचुनु संधा लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया गया।
गांव के लोग भी मृतक के घर नहीं पहुंचे
गांव में मुचुनु का शव उसके घर के अंदर पड़ा था। शव के पास मुचुनु की प्रेग्नेंट पत्नी, तीन साल की बेटी और उसकी मां ही मौजूद थी। मृतक के घर में न तो गांव के लोग और न ही उनके परिजन पहुंचे। सबने कहा कि निचली जाति के डॉक्टर ने मुचुनु का पोस्टमार्टम किया है, इसलिए हम उसके घर नहीं जाएंगे। इस बात की जानकारी के बाद ग्राम पंचायत सरपंच के पति सुनील बेहरा मुचुनु के घर पहुंचे और अपनी बाइक पर शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने का फैसला किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ने एंबुलेंस के भुगतान के लिए लगभग 8,000 रुपये जुटाए थे। हालांकि, सुनील ने बहिष्कार के बारे में सवालों से परहेज किया और कहा कि गांव का एक नियम है। ग्रामीण उन लोगों के अंतिम संस्कार के लिए नहीं आते हैं जिनका पोस्टमार्टम किया जाता है। चूंकि परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है, इसलिए मुझे शव को अपनी बाइक पर श्मशान ले जाना पड़ा।
अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी के पिता बोले– सरकार ने रिसॉर्ट तोड़ दिया, वहां तो सबूत थे
सुनील ने एंबुलेंस चालक और अन्य लोगों से शव को श्मशान घाट ले जाने का आग्रह किया और वे मान गए। हालांकि सड़क ठीक नहीं होने के चलते एंबुलेंस को बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा, जिसके बाद सुनील ने शव को अपनी बाइक से बांधकर एंबुलेंस चालक व सहायिकाओं की मदद से श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार किया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
9 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
9 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
10 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
11 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
11 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
12 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
12 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines