---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

रामलीला मंचन में राम के तीर से अंधा हुआ रावण, SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रामलील मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, रामलीली में श्रीराम का किरदार निभा रहे युवक का तीर रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार आंख में लग गया. इससे उस युवक की एक आंख की रोशनी चली गई.

---विज्ञापन---

रामलील मंचन के दौरान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक दुर्घटना सामने आई. इस घटना के पीछे लापरवाही से हर कोई हैरान है. सोनभद्र जिले में रामलीला का मंचन हो रहा था तभी राम के तीर से रावण अंधा हो गया. श्रीराम का किरदार निभा रहे व्यक्ति का तीर रावण की किरदार निभाने वाले की आंख में लग गया. आंख में तीर लगने की वजह से रावण की भूमिका निभा रहे सुनील कुमार की एक आंख की रोशनी चली गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया गया

कब का है मामला?

---विज्ञापन---

बता दें कि, यह पूरा मामला करीब दो महीने पुराना है. यह घटना 13 नवंबर 2025 देर रात की है. जब सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला का मंचन चल रहा था. रामलीला कमेटी के मुताबिक, भगवान राम की भूमिका निभा रहे नैतिक पांडेय ने स्क्रिप्ट के अनुसार तीर चलाया लेकिन लापरवाही के कारण यह तीर रावण की भूमिका निभा रहे सुनील कुमार की आंख में लग गया. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया लेकिन पता चला की आंख की रोशनी चली गई है.

ये भी पढ़ें – नोएडा एयरपोर्ट के 10 KM की रेंज में नॉन वेज बैन, उल्लंघन पर 1 करोड़ तक का जुर्माना

---विज्ञापन---

SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

सुनील कुमार के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया तो SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. बता दें कि, सुनील कुमार SC-ST समुदाय से हैं. पीड़ित के भाई का कहना है कि, वह अनुसूचित जाती से संबंध रखते हैं. उन्होंने इलाज को लेकर आयोजन और राम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय से बात की तो उन्होंने जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पुलिस ने नैतिक पांडेय और आयोजक रामसनेही सिंह के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. सुनील कुमार का वाराणसी में इलाज चल रहा है और परिवार वालों का कहना है कि, अब सुनील की आंख की रोशनी वापस नहीं आ सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 31, 2026 03:00 PM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola