रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के और लड़की की शादी करा दी गई। शादी के तीन घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन और दूल्हा आपस में मेमेरी बहन और फुफेरे भाई-बहन थे।
मामला रामपुर जिले के केमरी इलाके के गहलुइया गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतका के पिता ने दूल्हा, उसके पिता और चाचा के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
अभी पढ़ें – देवघर एयरपोर्ट सुरक्षा में चूक का मामला; BJP MP निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज
तीन साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे युवक-युवती
जानकारी के मुताबिक, तीन साल से ममेरी बहन और फुफेरा भाई एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध था जिससे युवती प्रेग्नेंट हो गई थी। जब युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। धीरे-धीरे युवती आठ महीने की प्रेग्नेंट हो गई।
युवती की मां ने जब उसके शरीरिक बदलाव को देखा और पूछा तब उसने पूरी कहानी बताई। फिर लड़की के परिजन लड़के के घऱ पहुंचे। दोनों के परिजन के बीच पंचातय हुई। इसके बाद दोनों के परिजन ने आनन-फानन में उनकी शादी करा दी।
अभी पढ़ें – अगर आरोप सही साबित हुए तो मौत की सजा स्वीकार करने के लिए तैयार: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई युवती की मौत
बताया जा रहा है कि शादी के तीन घंटे बाद ही युवती की हालत बिगड़ी गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलने के बाद उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
मृतका के पिता ने पति रवि, ससुर नरेंद्र गंगवार और चचिया ससुर अजय पाल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया और एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल, युवती की मौत के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
11 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
12 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
13 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
13 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
14 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines