Ram Mandir BJP will take workers to visit Ram temple Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। देश में इसी साल लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि बीजेपी राम मंदिर से राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अपने कार्यकर्ताओं और परिजनों को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या भेजने जा रही है। इसके लिए हर एक से 780 रुपये लिए जाएंगे। यह यात्रा दो दिवसीय होगी। उत्तराखंड समेत कई राज्यों में राम मंदिर के दर्शन के लिए अभियान चलाया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यकर्ताओं को भेजने के लिए स्पेशन ट्रेनें बुक की जाएंगी। यह यात्रा जिलेवार होगी और इसे के मुताबिक कार्यक्रम तय किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता अपने परिवार के लोगों और आसपास के लोगों को भी ले जा सकता है। यात्रा की शुरुआत गणतंत्र दिवस के बाद हो सकती है।
ये भी पढ़ें-VIDEO: हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे करप्ट CM, अमित शाह के हाथ में है कंट्रोल; असम में बोले राहुल गांधी
क्या मिलेगी सुविधा
इंडियन एक्सप्रेस ने एक बीजेपी सदस्य के हवाले से बताया है कि पहली ट्रेन से कुल 1,332 यात्रियों को ले जाया जाएगा। इन्हें लेकर अयोध्या के लिए ट्रेन 29 जनवरी को रवाना होगाी। यह ट्रेन उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम से शुरू होगी। यात्रा के दौरान रहने, भोजन और पानी की व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था करने वाले लोगों के लिए 108 सीटें आरक्षित रहेंगी। एक व्यक्ति 11 लोगों के समूह की देखभाल करेगा।
दूसरी ट्रेन 30 जनवरी को चांदनी चौक से जाएगी। यात्रा हर दूसरे दिन की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लोग अपनी योजना बना सकते हैं। पार्टी सदस्य ने बताया कि, यात्रा के लिए बीजेपी प्रत्येक व्यक्ति से 780 रुपये लेगी। इसमें दोनों तरफ का किराया, अयोध्या में रुकना, मंदिर का दौरा, दर्शन और भोजन मिलेगा। वहीं उत्तराखंड के सभी लोकसभा क्षेत्रों से 6 हजार लोगों को अयोध्या ले जाए जाने की भी खबर है।
ये भी पढ़ें-ChatGPT: क्या सेना में हो सकता है चैटजीपीटी का इस्तेमाल, क्या होगा अगर ऐसा हो तो?
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
45 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
11 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
11 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
13 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
13 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
14 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
15 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
15 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines