राजस्थान के युवाचार्य को जान से मारने की धमकी, तखतगढ़ थाने में पुलिस ने दर्ज की FIR

Yuvacharya Abhayadas Threats : राजस्थान के तखतगढ़ के युवाचार्य अभयदास जी को इन दिनों जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसे लेकर वे काफी परेशान हैं। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Yuvacharya Abhayadas Threats

युवाचार्य अभयदास जी को मिली धमकी।

Yuvacharya Abhayadas Threats : राजस्थान के तखतगढ़ के युवाचार्य अभयदास जी को धमकियां मिल रही हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट और कमेंट के जरिए यह धमकियां आई हैं, जिसे लेकर वे काफी चिंतित हैं। इस मामले को लेकर अभयदास जी ने तखतगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पिछले दिनों हिंदू धर्म को लेकर अभयदास जी ने कुछ वीडियो शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने अजमेर शरीफ दरगाह जाने और वहां माथा टेकने के विषय में अपनी राय रखी थी। उनके वीडियो से कुछ लोग नाराज हो गए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभयदास जी को जान से मारने की धमकी देने लगे।

विचारों को दबाने के लिए मिल रही धमकी : अभयदास जी 

इसे लेकर अभयदास जी ने कहा कि उनके विचारों को दबाने के लिए यह धमकियां हैं। कमेंट बॉक्स में उदयपुर के कन्हैया लाल की तरह मारने जैसी धमकियां मिलने का जिक्र है, जिसमें कुछ उपद्रवियों ने अनाप शनाप बातें लिखी हैं।

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभयदास जी की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा है और कुछ लोग अभयदास जी के समर्थन में भी सामने आए हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है और अभयदास जी की सुरक्षा के लिए कौन-कौन से उपाय किए जाते हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ