अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः अजमेर (Ajmer) में करोड़ों रुपए की नशीली दवा तस्करी प्रकरण (NDPS) में जांच अधिकारी एसओजी (SOG) की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) के घर एसीबी (ACB) ने सोमवार को छापेमारी की। एसीबी ने सोमवार को अजमेर(Ajmer), उदयपुर (Udaipur) , झुंझुनू (Jhunjhunu) और जयपुर (Jaipur) में दिव्या मित्तल के पांच ठिकानों पर एक साथ सर्च किया।
एसीबी एडिशनल एसपी बजरंग सिंह के अनुसार परिवादी ने पिछले दिनों शिकायत की थी कि प्रकरण में उसे आरोपी बनाने की धमकी देकर जांच अधिकारी दिव्या मित्तल ने दो करोड़ रुपए रिश्वत की डिमांड की है।
परिवादी को टॉर्चर करने का आरोप
मित्तल ने अपने एक दलाल के माध्यम से परिवादी को उदयपुर (Udaipur) बुलाया गया। वहां दिव्या मित्तल के रिसोर्ट और फॉर्म हाउस (Farm House) में दलाल ने डरा-धमका कर दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी। परिवादी ने बताया कि दिव्या मित्तल को पहली किस्त के तौर पर पच्चीस लाख रुपए दलाल को दिए थे, यह राशि दलाल अजमेर में दिव्या मित्तल को देने वाला था। लेकिन शक होने के कारण उसने यह राशि नहीं दी।
रंगे हाथों पकड़ने की थी तैयारी
इधर एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ने के लिए ट्रैप की कार्रवाई का इंतजाम भी किया था लेकिन यह फेल हो गया। क्योंकि घूस डिमांड सत्यापित होने के कारण एसीबी ने कोर्ट के आदेश से सर्च वारंट जारी करवाया और दिव्या मित्तल की सभी ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली जा रही है।
और पढ़िए –Joshimath Sinking: सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- HC जाएं
यह था मामला
2 साल पहले अजमेर में करीब 11 करोड रुपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाएं पकड़ी गई थी। इस मामले में रामगंज और अलवर गेट थाना पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए थे, एक के बाद एक जांच अधिकारी बदलने के बाद मामला एसओजी को सौंपा गया था। एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के सरकारी आवास से पत्रावली बीएसईबी जब्त कर रही है अजमेर के पीआरजी में दिव्या के फ्लैट संख्या 204 में दिव्या के सामने सर्च कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
15 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines