Delhi Police: MS धोनी और विराट कोहली की बेटियों पर अश्लील कमेंट का मामला, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Delhi Police

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली की बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पूर्व कप्तानों की बेटियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट के आरोप में FIR दर्ज की है।

विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल की ओर से दिए गए नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) हरकत में आई और मामला दर्ज किया। मालीवाल ने दोनों क्रिकेटरों की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर दी जानकारी

स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘मेरे नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली और एमएस धोनी की बेटियों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

DCW प्रमुख ने दिल्ली पुलिस साइबर सेल को क्रिकेटरों कोहली और धोनी की बेटियों और पत्नियों के खिलाफ गाली-गलौज और अश्लील टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ