Weather Alert: बारिश से पानी-पानी हुआ जोधपुर, मंडी में बह गया लाखों रुपए का जीरा, कई ट्रेनें प्रभावित

Jodhpur Weather Alert

Weather Alert: राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार रात को जमकर बारिश हुई। दिनभर तेज गर्मी और उमस के बाद रात 8 बजे राहत बरसी। तेज बारिश से पूराने शहर में युवक अपनी बाइक के साथ बह गया। जीरा मंडी में पानी भरने से लाखों रुपए का जीरा बर्बाद हो गया। 2 घंटे की बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 66 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन

कई ट्रेनें प्रभावित, मंडी में जीरा बहा

शहर में पदमसर से जालोरी गेट तक की सड़कों पर पानी का बहाव तेज होने के कारण वाहन तैरते नजर आए। मेडिकल चौराहे पर घुटनों तक पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से जोधपुर का रेलवे स्टेशन भी नहीं बच पाया। पटरियां पानी में डूब गईं। वेटिंग रूम में पानी भर गया। ट्रैक पर पानी होने से कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

विज्ञापन

जोधपुर कलेक्टर कार्यालय से उदयमंदिर, पावटा, सर्किट हाउस, बनाड़ रोड़ और सारण नगर में घुटनों तक पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक आई तेज बारिश के कारण अनाज, जीरा व फल सब्जी मंडी में जबरदस्त जलभराव हो गया।

इस महीने अच्छी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो इस महीने बारिश की अच्छी संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गुजरात और महाराष्ट्र की ओर से होता हुआ राजस्थान की ओर बढ़ गया। अभी मानसून की टर्फ लाइन गुजरात की तरफ से गुजर रही है। इससे राजस्थान में और भी अच्छी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्ट।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ