Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सियासत शुरू हो गई है। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बैंसला ने गुर्जर आरक्षण के समझौते पूरे नहीं होने पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दी है। इसके बाद विजय बैंसला के खिलाफ किसान मोर्चा राजस्थान ने इनके खिलाफ बिगुल फूंक दिया और लट्ठ बजाने की चेतावनी दे डाली।
खबरों के मुताबिक किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय बैंसला को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “विजय बैंसला प्रतिदिन भाजपा की ग़ुलामी के क़सीदे पढ़ता हैं संघी विचारधारा का है..गुर्जर समुदाय स्वाभिमानी किसान कमेरा क़ौम है.. सुन ले विजय बैसला तूने और तेरे चमचों ने विघ्न डालने की कोशिश की तो लट्ठ बजाये जायेंगे यात्रा के मार्ग में आकर गुर्जर समाज को बदनाम करने की कोशिश की तो.!”
https://twitter.com/KisanmorchaRj/status/1591838475154001925
बता दें कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने रविवार को सीकर के रींगस में भैरूं मंदिर में दर्शन के दौरान बैंसला ने धमकी देते हुए कहा था कि यदि गुर्जर आरक्षण के समझौते लागू नहीं होते तो कांग्रेस राजस्थान में अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालकर दिखाए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही गुर्जर आरक्षण मामले को लेकर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के साथ समझौते किए थे, लेकिन अभी तक उन्हें लागू नहीं किए, ऐसे में अब क्या हम उनकी आरती उतारेंगे, हमारे बच्चों की नौकरियां 6 महीने से बंद हैं और हम कब तक इंतजार करेंगे।
अभी पढ़ें – गहलोत सरकार की ऊंटों के संरक्षण के लिए शानदार पहल, ऊंट पालक को मिलेंगे इतने रूपये
विजय बैंसला ने आगे कहा था कि हम पीछे दौड़ते-दौड़ते और मनुहार करते थक चुके हैं, ऐसे में अब हमारी एक ही मांग है कि या तो हमें आरक्षण दो वरना भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान के बाहर से निकालना। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गुर्जरों के 75 विधानसभा इलाके हैं और भारत जोड़ो यात्रा किसी भी रूट से आए हमारा विरोध तो होगा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines