Gujarat Elections 2022: 'अगर BJP को बहुमत मिलता है...',: अमित शाह ने गुजरात के CM फेस को लेकर कही ये बात

amit shah
Gujarat Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में कहा है कि अगर बीजेपी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

अमित शाह के इस बयान से स्पष्ट होता है कि भूपेंद्र पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। बता दें कि भूपेंद्र पटेल ने सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपानी की जगह ली थी। भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें उसी सीट से फिर से पार्टी ने टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने गढ़वी को बनाया है उम्मीदवार

इससे पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने सार्वजनिक सर्वेक्षण करने के बाद पार्टी नेता इसुदन गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस ने चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करने का फैसला किया है।

बता दें कि गुजरात की कुल 182 सीटों के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 99 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। इस बार मुकाबले में आम आदमी पार्टी भी भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ