PM मोदी की रैली में वसुंधरा राजे की चर्चा क्यों? लोग बोले- मैडम का रुतबा बरकरार

पीएम मोदी मंगलवार को जयपुर में थे, यहां उन्होंने बीजेपी सरकार की वर्षंगाठ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी को सोशल मीडिया पर रुतबे से जोड़कर देखा जा रहा है।

Vasundhara Raje in Pm Modi Rally

Vasundhara Raje in Pm Modi Rally

Vasundhara Raje: भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने पर पीएम मोदी ने मंगलवार को जयपुर में थे। यहां उन्होंने राजस्थान में बीजेपी के तीनों मुख्यमंत्रियों की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने भैंरोसिंह शेखावत से जुड़ी कई यादें भी साझा की। पीएम मोदी की इस रैली में प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। उनका पीएम मोदी की रैली में शामिल होना चर्चा का विषय बन गया। मंगलवार को हुई इस रैली में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम मोहन यादव और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। राजे के मंच पर आने पर प्रमुख नेताओं ने उनका अभिवादन किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए लोग राजे के राजनीतिक रसूख पर चर्चा कर रहे हैं।

पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए जैसे ही राजे मंच पर पहुंचीं तो सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इस घटना का आधे मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग राजे के राजनीतिक कद और सम्मान को लेकर बहस कर रहे हैं। कुछ लोग उनके रसूख की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ राजनीतिक चाल पर सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वसुंधरा का पीएम मोदी की रैली में शामिल होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं मैडम का रुतबा अभी भी बरकरार है। राजे को सिंधिया परिवार की बेटी और धौलपुर की बहू बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा ये देख कर दुख ही होता है, लेकिन इनका राजनीतिक जीवन गहलोत की कमियों पर पर्दा डालना ले डूबा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा वसुंधरा जी केंद्र सरकार के लिए रिमोट नहीं बन पाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ