Vasundhara Raje: पूर्व मुख्यमंत्री के अजमेर पहुंचने से पहले से फायरिंग, स्वागत के लिए खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं में मची भगदड़

Firing In Ajmer, Former Cm Vasundhara Raje, Rajasthan News, Bewar Visit, Rajasthan Former CM Vansundhara Raje, Raje News

एक अज्ञात युवक ने भीड़ में हवाई फायर कर दिया, जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Vasundhara Raje: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अजमेर पहुंचने से 15 मिनट पहले फायरिंग हो गई। दरअसल, खरवा गांव के पास स्वागत के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता खड़े थे। तभी वहां कार्यकर्ताओं के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। भीड़ में खड़े एक अज्ञात युवक ने हवाई फायर कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर राजे का काफिला बिना रुके मांगलियावास से ब्यावर की ओर निकल गया।

विज्ञापन

भीड़ में शामिल था युवक, फायरिंग कर भाग निकला

यह मामला शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे का है। पुलिस के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए खरवा गांव के चौराहे पर खड़े थे। कार्यकर्ताओं में दो गुट था। स्वागत को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच एक युवक भीड़ में आया। उसने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

विधायक की मां के निधन पर शोक जताने पहुंची थीं पूर्व सीएम

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत की मां के निधन पर शोक जताने जा रही थीं। मांगलियावास से होते हुए पूर्व सीएम विधायक शंकर सिंह रावत के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधायक के परिवार से मिलकर निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ