Child Murder in Udaipur : मेवाड़ क्षेत्र के उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर 10 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर उसके शव को बोरे में बांधकर कुएं में फेंक दिया। जब क्षेत्र में कुएं में मासूम का शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैली तो पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकला।

खोरोदा थाना क्षेत्र का मामला

बहराल शव को अभी अस्पताल में रखवाया गया है बता दें कि बच्चा चार दिनों से लापता था, जिस वजह से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाली हत्या का मामला खोरोदा थाना क्षेत्र का है। इसके बाद बच्चे को स्वास्थ्य विभाग में भेज दिया गया , मामले की जांच की जा रही है।

लोगों ने कुएं में देखी तैरती हुई बोरी

रविवार रात की बात है जब खोरोदा इलाके के लोगों ने एक कुएं में तैरती हुई बोरी को देखा जिसमें से भयंकर दुर्गन्ध आ रही थी, स्थानीय लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़े प्रयास से उसे बाहर निकला , जिसके बाद परिवार वालों की सांसों में जान आई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ