Sukhdev singh Gogamedi Murder Case Update: श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी 5 दिसंबर को रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटरों ने गोलियां मारकर जान ले ली। गुरुवार को सुखदेव सिंह का उनके गांव गोगामेड़ी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच गोगामेड़ी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गैंगस्टर राजू ठेहट और गोगामेड़ी की हत्या का मास्टरमाइंड एक ही है बीकानेर का मोस्ट वांटेड और 1 लाख इनामी बदमाश वीरेंद्र चारण।
गोगामेड़ी की हत्या के पीछे की बड़ी वजह चूरू के प्राॅपर्टी डीलर से जुड़ा वसुली विवाद है। गोदारा ने प्राॅपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की डिमांड की थी। इस बीच गोगामेड़ी प्राॅपटी डीलर के सपोर्ट में आ गए इससे उत्साहित होकर प्राॅपर्टी डीलर ने लाॅरेंस गैंग को पैसे देने से मना कर दिया। इसीलिए लाॅरेंस गैंग ने गोगामेड़ी का मर्डर करा दिया।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की माने तो गोगामेड़ी के मर्डर के लिए वीरेंद्र सारण ने शूटर और हथियारों का इंतजाम किया था। राजू ठेहट की हत्या के बाद पकड़े गए बदमाशों ने कहा कि उनका अगला टारगेट एक राजपूत होगा। इसकेे बाद अब बदमाशों ने गाेगामेड़ी की हत्या कर दी।
प्राॅपर्टी कारोबारी को गोदारा ने दी थी धमकी
चूरू केे गैंगस्टर संपत नेहरा को लाॅरेंस गैंग का मैनेजर कहा जाता है। संपत भी लाॅरेंस गैंग से जुड़ा है अभी पंजाब की भठिंडा जेल में बंद है। संपत नेहरा ने वसूली के लिए गोदारा को चूरू के व्यवसायियों एक लिस्ट दी थी जिसमें प्राॅपटी डीलर महिपाल सिंह का नाम भी था। रतनगढ़ के महिपाल सिंह को रोहित गोदारा ने ही सबसे पहले 2022 में फोन पर धमकी देकर 50 लाख की डिमांड की थी। इसके बाद गोदारा ने दो युवकों को महिपाल के घर भेजा और धमकी दी कि अगर चूरू में प्राॅपर्टी का काम करना है तो हमें पैसे देने पडे़ंगे ऐसे में डरकर महिपाल ने उस समय हामी भर दी।
ठेहट के हत्यारों से पुलिस को मिला था इनपुट
महिपाल को धमकी मिलने के बाद भी जब उसने पैसे नहीं दिये तो गोदारा ने फिर से महिपाल को फोन किया। गोदारा ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि तेरे को मारना ही पड़ेगा। इसके बाद उसने घबराकर फोन काट दिया। इसके बाद गोदारा ने कई बार फोन किए लेकिन महिपाल सिंह ने फोन नहीं उठाया।
बता दें कि राजू ठेहट की हत्या 3 दिसंबर 2022 को हुई थी। पुलिस की जांच में 3 दिन बाद ही खुलासा हो गया कि ठेहट मर्डर के पीछे वीरेंद्र चारण ही असली मास्टरमाइंड है। उसी ने हाईटेक हथियार उपलब्ध करवाए और पूरी फंडिंग की व्यवस्था की। ठेहट की हत्या के बाद पकड़े गए हत्यारों ने खुलासा किया था उनका अगला टारगेट एक राजपूत है। तब पुलिस को लगा कि महिपाल सिंह उनका अगला टारगेट है।
राजू ठेहट की हत्या के बाद भी मिली धमकी
हालांकि ठेहट की हत्या के बाद एक बार फिर महिपाल सिंह को धमकी मिली। जब फोन आने बंद नहीं हुए तो हिम्मत करके महिपाल ने रतनगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में उसने बताया कि उसे एक वाट्सऐप पर काॅल आई कि मैं रोहित गोदारा बोल रहा हूं 15 तारीख तक 50 लाख की व्यवस्था कर देना नहीं तो सीकर वाला अंजाम तो तुमने देखा ही है। इसके बाद 15 दिसंबर 2022 को एक बार फिर वाॅटसऐप पर धमकी मिली कि पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे।
वहीं प्राॅपटी कारोबारी महिपाल सिंह ने बताया कि लाॅरेंस गैंग की धमकियों के कारण वह घर में कैद हो गया है। उसका पूरा काम ठप हो गया है। वह कहीं पर भी आ जा नहीं पा रहा है। उसके पूरे परिवार को हर समय डर सताता रहता है। उसने अपने बच्चों को भी पढ़ाई के लिए हाॅस्टल में भेज दिया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines