सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में सामने आई उदयपुर पुलिस की लापरवाही, बच सकती थी करणी सेना अध्यक्ष की जान

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: शूटर रोहित राठौड़ के बारे में पता चला है कि वह विगत दिनों उदयपुर की धान मंडी में अरेस्ट हुआ था।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case, Udaipur Police Negligence Rohit Rathore

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case, Udaipur Police Negligence Rohit Rathore

विज्ञापन

के जे श्रीवत्सन, जयपुर:

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद पुलिस, प्रशासन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस ने 5 दिनों में कड़ी मशक्कत के बाद दो मुख्य शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब भी कई सवाल बरकरार हैं। जानकारी के अनुसार, हत्याकांड में उदयपुर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। आइए आपको बताते हैं कि उदयपुर पुलिस ने किस तरह चूक की और करणी सेना प्रमुख की जान किस तरह बच सकती थी।

विज्ञापन

उदयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है रोहित राठौड़

दरअसल, शूटर रोहित राठौड़ के बारे में पता चला है कि वह विगत दिनों उदयपुर की धान मंडी में अरेस्ट हुआ था। सिंधी कैंप पर रोहित राठौड़ को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण ने पिस्टल उपलब्ध करवाई थी।

पिस्टल के बूते पर वह एक युवक की हत्या करने उदयपुर पहुंच गया था, लेकिन रोहित राठौड़ धान मंडी में हथियार के साथ अरेस्ट हो गया। इस मामले में उदयपुर पुलिस की लापरवाही यह रही कि उसने इस केस के साथ रोहित राठौड़ को फॉलो नहीं किया।

विज्ञापन

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड होने से बच सकता था

रोहित राठौड़ पुलिस के हाथ आ चुका था, ऐसे में उससे रोहित गोदारा, वीरेंद्र चारण और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल सकती थी। रोहित राठौड़ पर लगातार नजर रखी जाती तो उससे मंसूबों का भी पता चल सकता था।

विज्ञापन

इस तरह शायद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड होने से बच सकता था। बहरहाल, पुलिस ने अब मुख्य शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को हत्याकांड के पांच दिन बाद चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके लिए 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे, तब जाकर सफलता हाथ लगी। अब पुलिस की पूछताछ जारी है। जिसमें कई और खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ