सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के असली मास्टरमाइंड का खुलासा, जानें कौन है वीरेंद्र सिंह चारण

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Mastermind Virendra Singh Charan: गोगामेड़ी हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड वीरेंद्र सिंह चारण है।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Mastermind Virendra Singh Charan

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Mastermind Virendra Singh Charan

विज्ञापन

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Mastermind Virendra Singh Charan: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में पुलिस को एक के बाद एक सफलता हाथ लग रही है। शनिवार देर रात गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को गिरफ्तार करने के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ। गोगामेड़ी हत्याकांड के असली मास्टरमाइंड का पता चल गया है।

वीरेंद्र सिंह चारण है हत्याकांड का मास्टरमाइंड

जानकारी के अनुसार, हत्याकांड का मास्टरमाइंड वीरेंद्र सिंह चारण है। वीरेंद्र लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा का खास गुर्गा है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह के इशारे पर ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की गई। वीरेंद्र सिंह ने रोहित राठौड़, नितिन फौजी और नवीन को इस मर्डर के लिए सुपारी दी थी। कहा जा रहा है कि उसने दुबई में बैठकर हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इस साजिश को बड़ी चालाकी से रचा गया। खास बात यह है कि हत्या करने से आधा घंटे पहले तक तीनों शूटर एक-दूसरे से अनजान थे। वहीं ये भी बात सामने आई है कि क्रॉस फायरिंग में मारे गए शूटर नवीन शेखावत के रोहित गोदारा और वीरेंद्र सिंह दोनों से संपर्क थे। नवीन के जरिए ही रोहित राठौड़ और नितिन फौजी की मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन

हत्या की पूरी साजिश डेढ़ महीने पहले रची गई थी। इसके लिए नितिन फौजी आर्मी की नौकरी से छुट्टी लेकर आया था। नितिन फौजी ने पैसे और बड़ा नाम कमाने के मकसद से हत्या की सुपारी ली थी। वह लॉरेंस और रोहित गोदारा की तरह ही बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता था।

विज्ञापन

कौन है वीरेंद्र चारण

वीरेंद्र चारण को चूरू जिले के सुजानगढ़ का रहने वाला बताया जाता है। कहा जाता है कि वह दुबई से लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के लिए काम करता है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या की साजिश में भी चारण का नाम सामने आया है।

वहीं करीब 8 साल पहले चूरू के रामलाल मेघवाल हत्याकांड में चारण पांच साल सजा काट चुका है। वहीं से उसकी मुलाकात गैंगस्टर्स से होती गई। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद राजू ठेहट की हत्या की साजिश रची गई थी। इसके बाद वह कोलकाता से फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई फरार हो गया।

विज्ञापन

इनपुट: के जे श्रीवत्सन, जयपुर 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ