Sukhdev Singh Gogamedi के मर्डर की Script आई सामने, कैसे रची गई साजिश, कैसे हायर किए गए शूटर?

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Script: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस की साजिश कैसे रची गई और शूटरों को कैसे हायर किया गया? मर्डर के बदले उन्हें क्या वादा किया गया, जानकारी सामने आई है।

Gogamedi Murder Accused

Gogamedi Murder Accused

विज्ञापन

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Script: श्री राजपूत करनी सेना प्रमुख Sukhdev Singh Gogamedi के मर्डर की साजिश कैसे रची गई और कैसे शूटरों को हायर किया गया? शूटर क्यों राजी हुए गोगामेड़ी को मारने के लिए और इसके बदले में उन्हें क्या मिला, यह जानकारियां सामने आई हैं। गोगामेड़ी से नफरत और बदला लेने की आग में मर्डर की साजिश रची गई और टारगेट को हिट करके मिशन पूरा किया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि गोगामेड़ी के मर्डर के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। संपत नेहरा ने साजिश रची थी। हत्या करने के लिए बाकायदा Ak-47 का इंतजाम किया जा रहा था। संपत नेहरा के जेल जाने के बाद मिशन गैंगस्टर रोहित गोदारा को सौंपा गया। रोहित ने गोगामेड़ी को मारने का काम अपने लेफ्ट हैंड वीरेंद्र चरण को सौंपी।

 

विज्ञापन

नफरत-चाहत का फायदा उठाकर हायर किए शूटर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चरण और रोहित राठौड़ की मुलाकात राजस्थान के अजमेर की जेल में हुई थी। रोहित राठौड़ रेप केस में सजा काट रहा था। उसने चरण को बताया था कि रेप केस में उसे खिलाफ पैरवी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने की थी। उसकी वजह से उसे जेल हुई थी। इसका बदला वह गोगामेड़ी से लेना चाहता है। रोहित के इस गुस्से का चरण ने फायदा उठाया और उसे गोगामेड़ी को मारने के लिए हायर कर लिया। दूसरे शूटर निति फौजी से भी चरण जेल में मिला था। नितिन के खिलाफ महेंद्रगढ़ में किडनैपिंग केस दर्ज हुआ था। इस मामले में वह जेल भी गया था। जेल में चरण से बातचीत हुई तो उसने बताया कि वह विदेश में बसना चाहता है। इस पर चरण ने उसे कनाडा का फर्जी पासपोर्ट और वीजा देने का वादा किया। पासपोर्ट और वीजा के लालच में वह गोगामेड़ी को मारने को तैयार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस को पहले मिल गया था मर्डर का इनपुट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 5 दिसंबर को जयपुर में घर में घुसकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। शूटरों को गोगामेड़ी तक उसके पूर्व गनमैन नवीन ने पहुंचाया था, लेकिन वह भी इस हमले में मारा गया। मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट करके ली। वहीं मर्डर के बाद प्राथमिक जांच में सामने आया कि पंजाब पुलिस को गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रचे जाने का इनपुट मिला था। पंजाब पुलिस इस इनपुट को राजस्थान पुलिस को दे चुकी थी। फरवरी 2023 में DG पंजाब ने राजस्थान के DGP को खत लिखकर इस बारे में बताया था। पंजाब ATS के DIG ने राजस्थान इंटेलिजेंस के ADG को भी इस इनपुट के बारे में बताया था, लेकिन दोनों ही टीमों ने इनपुट को इग्नोर किया, जिसके परिणामस्वरूप सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ