---विज्ञापन---

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर नवीन शेखावत ने कैसे कराई रोहित-नितिन की एंट्री, जानें Inside Story

Sukhdev Singh Gogamedi Naveen Shekhawat Rohit Rathore Nitin Fauji: गोगामेड़ी के घर मारे गए नवीन शेखावत ने ही रोहित और नितिन की एंट्री कराई थी।

---विज्ञापन---

विमल कौशिक, नई दिल्ली: 

Sukhdev Singh Gogamedi Naveen Shekhawat Rohit Rathore Nitin Fauji: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की साजिश परत-दर-परत खुलती जा रही है। राजस्थान पुलिस ने गोगामेड़ी पर गोली चलाने वाले दो शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच इस केस में नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, गोगामेड़ी के घर मारे गए तीसरे आरोपी नवीन शेखावत ने ही रोहित राठौड़ और नितिन फौजी की एंट्री कराई थी। वैसे गोगामेड़ी के घर कड़ी सुरक्षा रहती है।

---विज्ञापन---

बिना जांच और जानकारी के उनके घर में घुसना संभव नहीं था, लेकिन सुखदेव नवीन को जानते थे, ऐसे में रोहित और नितिन की एंट्री कराना आसान हो गया। न्यूज 24 को पता चला है कि आरोपी नितिन और रोहित ने नवीन शेखावत को इसलिए ही अपने साथ मिलाया था क्योंकि वह सुखदेव को अच्छी तरह से जानता था। नवीन के जरिए ही दोनों शूटर बिना तलाशी दिए गोगामेड़ी के घर में घुसने में कामयाब हो गए। नवीन सुखदेव के पास एक सरकारी अधिकारी को किसी काम से फोन करवाने के सिलसिले में आया था।

---विज्ञापन---

इस तरह गई नवीन शेखावत की जान

दरअसल, रोहित राठौड़ और नितिन फौजी ने जैसे ही गोगामेड़ी पर फायरिंग शुरू की तो नवीन शेखावत घबरा गया। इस पर वह नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को रोकने लगा। इसलिए दोनों ने नवीन को भी गोली मार दी थी।

---विज्ञापन---

कौन था नवीन शेखावत?

नवीन शेखावत शाहपुरा का रहने वाला था। उसका कपड़े का काम था। वह  गोगामेड़ी से अक्सर मिलता-जुलता रहता था। रोहित गोदारा को जब पता चला कि उसकी जान-पहचान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से है और घर पर भी आना जाना है तो उसने इसका इस्तेमाल किया।

रोहित राठौड़ और नितिन फौजी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए इसलिए काम किया ताकि दोनों गैंगस्टर्स की दुनिया में पहचान बना सकें। रोहित गोदारा ने दोनों को काम हो जाने के बाद विदेश में बुलाने का वादा किया गया था। दोनों को टोकन के तौर पर 50-50 हजार दिए गए थे। चंडीगढ़ के बाद ये गोवा जाने वाले थे, फिर वहां से दक्षिण भारत के किसी शहर में समय काटना था।

---विज्ञापन---

पासपोर्ट और वीजा का इंतजाम होना था

इन्हें कहा गया कि करीब 20 दिन उन्हें समय निकालना है। फिर पासपोर्ट और वीजा का इंतजाम होते ही विदेश बुलवा लिया जाता। रोहित रेप केस में भी जेल जा चुका है। उसे लगता था कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की वजह से ही उसे जेल हुई थी। जबकि नितिन फौजी नवम्बर में ही सेना से छुट्टी पर आया था। उस पर किडनेपिंग का एक मामला दर्ज था। हत्या करने के बाद इन्होंने फरारी काटने के लिए उधम सिंह का इस्तेमाल किया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के असली मास्टरमाइंड का खुलासा, जानें कौन है वीरेंद्र सिंह चारण 

ये भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi के मर्डर की Script आई सामने, कैसे रची गई साजिश, कैसे हायर किए गए शूटर?

---विज्ञापन---

First published on: Dec 10, 2023 06:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola