Sudan Civil War: सूडान में फंसे राजस्थानी सुरक्षित वापस लाए जाएंगे, गहलोत सरकार ने दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट के लिए गठित की टीमें
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Sudan Civil War: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर सूडान में फंसे राजस्थान के लोगों के भारत पहुँचने पर अपने गंतव्य स्थानों तक तुरंत पहुंचाने की पूरी तैयारी कर ली है।
राज्य की एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी व चीफ़ रेज़िडेंट कमिश्नर शुभ्रा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार इस कार्य को किया जा रहा है। अभी तक 60 राजस्थानी लोगों के फंसे होने की सूचना है जिन्हें चरणबद्ध तरीक़े से वापस लाया जाएगा। बुधवार को 10 राजस्थानी लोगों के दो विमानों से लौटने की सूचना मिली है।
और पढ़िए – सूडान में फंसा भोपाल का युवा कारोबारी जल्द आएगा वापस, CM शिवराज बोले-सुरक्षित बाहर निकालेंगे
राजस्थान फ़ाउंडेशन के आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अप्रैल गुरुवार को 2 बजे विमान (स्थानीय समय) प्रस्थान कर 27 अप्रैल गुरुवार को सुबह 9 बजे मुंबई पहुंचेगा। सी 17 विमान मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड होगा जिसमें राजस्थान के लोगों के पहुँचने पर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा।
सूडान में पिछले 11 दिनों से गृह-युद्ध छिड़ा हुआ है। इस दौरान 500 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है और ये दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि सूडान संघर्ष में अब तक 413 लोगों की मौत हो गई है, जबकि हजारों की संख्या में लोग प्रभावित भी हुए हैं। उधर, संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की एजेंसी ने कहा कि बच्चे बड़ी कीमत चुका रहे हैं। तुर्की की न्यूज एजेंसी अनादोलु के मुताबिक, संघर्ष में अब तक 9 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं।
और पढ़िए – सूडान में चल रही लड़ाई में फंसा भोपाल का युवा कारोबारी, बहन ने भारत सरकार से लगाई वापसी की गुहार
विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने संयुक्त राष्ट्र की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूडान में सरकार के आंकड़ों के मुताबिक संघर्ष में 413 लोगों की मौत हुई है और 3,551 लोग घायल हुए हैं। लड़ाई देश की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रही झड़पों का हिस्सा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: