Sikar Road Accident: सीकर के नीमकाथाना में स्कूल बस, कार और बाइक की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हो गए। हादसा रींगस-श्रीमाधोपुर मार्ग पर रविवार रात को हुआ। जानकारी के अनुसार श्रीमाधोपुर की स्कूल के बच्चे जयपुर के आमेर किले का टूर कर लौट रहे थे। वहीं एक कार श्रीमाधोपुर से रींगस की ओर आ रही थी। इस दौरान कार बस स्टैंड पर बाइक से टकराकर बस से जा भिड़ी। हादसे के बाद बस में बच्चे सवार होने की वजह से चीख पुकार मच गई।
यह भी पढ़ेंः पुणे में दर्दनाक हादसा; 8 की मौत, सीएम शिंदे ने काफिला रोक की मदद
हादसे के बाद श्रीमाधोपुर थाने से जगरूप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इस हादसे में 3 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 अन्य की हाॅस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई। अन्य 2 घायलों को जयपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कार में 4 लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार में कुल 4 लोग सवार थे। वहीं बाइक पर 3 लोग थे। टक्कर के बाद कार सवार सगे भाई अनिल जांगिड़ और सुभाष जांगिड़ पुत्र हरफूल जांगिड़ निवासी बाइक सवार पप्पूराम पुत्र मंगलाराम निवासी बागरियावास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार संवार जीत वर्मा ने जयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ेंः सड़क पर चलते हुए आग का गोला बनी कार, 3 लोग जिंदा जले, दो की हालत गंभीर
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines