राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी से स्कूली छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का मामला सामने आया है. छात्रों की मांग है कि स्कूल की बदहाली को ठीक किया जाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल की जर्जर छत का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गया. हालांकि, गनीमत रही कि जिस वक्त छत की पट्टी गिरी, वहां बच्चे मौजूद नहीं थे. हादसे के बाद स्कूली बच्चे सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करतने लगे.
मामला अलवर के थानागाजी इलाके के जोधावास सरकारी स्कूल का है. यहां बच्चे अचानक नारेबाजी करते हुए स्कूल के मैन गेट के बाहर आकर धरने पर बैठ गए. छात्रों का आरोप था कि स्कूल के कमरों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं और उनकी छतें जर्जर हो गई हैं. छात्रों का कहना है कि स्कूल की इमारत ऐसी है, जिसे काफी समय पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका है. लेकिन उन्हें वे उन्हीं कमरों में बैठने के लिए मजबूर हैं.
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो छात्राएं अधिकारियों से पूछती हुई दिख रही हैं कि आपके बच्चे यहां पढ़ते तो क्या तब भी स्कूल में ऐसी ही सुविधा होतीं? छात्रों का कहना है कि अभी स्कूल के एक कमरे की छत का हिस्सा गिरा है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है. इसके बाद बच्चे नारे लगाते हुए प्रदर्शन पर उतर आए.
यह भी पढ़ें : ‘विधायक जी, बच्चों को लूटना बंद करो…’, बस किराया बढ़ा तो सड़क पर उतरीं छात्राएं, बसें रोककर मनवाई मांग
दिल्ली में नीट-यूजी पेपर लीक के बाद छात्रों के हुए प्रदर्शन के बाद देशभर के कई इलाकों से ऐसी खबरें आई हैं, जहां स्कूलों में सुविधाएं नहीं होने पर स्कूली छात्र प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर आए हैं.
इससे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा से एक ऐसा ही मामला सामने आया था. जहां बसों का किराया बढ़ाने के खिलाफ स्कूली छात्राओं ने बस स्टैंड को ठप कर दिया था. स्कूली छात्राओं ने बस स्टैंड के आगे खड़े होकर स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की थी. छात्राओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने छात्राओं को समझाया. छात्राओं ने अधिकारियों को बताया कि बसों का किराया मनमाने तरीके से बढ़ा दिया गया, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है. इसके बाद बस संचालकों ने किराया बढ़ाने का फैसला वापस ले लिया.
यह भी पढ़ें : ‘जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द आएगा…’, अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
इससे पहले उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, हमीरपुर, फतेहपुर, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र के पालघर में भी स्कूली बच्चों के प्रदर्शन की खबर आई थी. इन बच्चों ने कहीं स्कूल में गंदगी, खराब मिड-डे मील तो कहीं स्कूली तक जाने के लिए सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines