BJP MLA Amritlal Meena Passed Away: उदयपुर के सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का देर रात उदयपुर में निधन हो गया। वे 65 साल के थे। देर रात मीणा की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं मीणा के निधन की सूचना मिलते ही उदयपुर से पार्टी के अनेक कार्यकर्ता हाॅस्पिटल पहुंचे। जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक मीणा को हार्ट अटैक आया था। हालांकि पोस्टमाॅर्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
बता दें कि मीणा लगातार तीसरी बार से सलूंबर सीट से विधायक बने थे। वे करीब 20 साल तक राजनीति में सक्रिय रहे। अमृतलाल मीणा का जन्म सलूंबर जिले के लालपुरिया गांव में साल 1959 में हुआ था। वे करीब 20 सालों तक राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने सबसे पहला चुनाव 2004 में पंचायत समिति सदस्य के तौर पर जीता था। इसके बाद 2007 से 2010 तक जिला परिषद सदस्य रहे। फिर 2010 में सराड़ा पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वे पहली बार 2013 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 2018 और 2023 में भी चुनाव जीता था।
2021 में जाना पड़ा था जेल
दिवंगत भाजपा विधायक को 2021 में पत्नी की फर्जी मार्कशीट प्रकरण में जेल भी जाना पड़ा था। 2015 में मीणा की पत्नी शांता देवी सेमारी ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव जीती थीं। इसके बाद उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार सुगना देवी फर्जी मार्कशीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जांच में सुगना देवी की पांचवीं की मार्कशीट फर्जी पाई गई। उस मार्कशीट पर मीणा ने शांता देवी के अभिभावक बनकर साइन किए थें इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहां उन्हें 3 सप्ताह में कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया गया। इसके बाद मीणा को स्थानीय कोर्ट ने जेल भेज दिया था। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी।
सीएम ने जताया शोक
भाजपा विधायक के निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर कहा अत्यन्त दुःखद! सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अमृत लाल जी मीणा का ह्रदयघात से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!
ये भी पढ़ेंः ‘महिला को प्रेग्नेंट करो और 25 लाख पाओ…’, आपके पास तो नहीं आया ये मैसेज! आए तो करें ये काम
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines