Salman Khan Death Threat: सलमान खान को ईमेल के जरिए धमकी देने वाला युवक जोधपुर से गिरफ्तार, मुबंई पुलिस ने की कार्रवाई

Salman Khan Death Threat Case

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः जोधपुर जिले के एक युवक को सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुबंई पुलिस ने रविवार यानि 26 मार्च को गिरफ्तार किया है। मुबंई पुलिस ने आरोपित युवक को फिल्म अभिनेता सलमान खान को ईमेेल से जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पकड़ा है।

विज्ञापन

लूणी पुलिस ने की कार्रवाई

रविवार को लूणी पुलिस ने रोहिचा कलां निवासी 21 वर्षीय धाकड़राम विश्नोई को उसके घर पकड़कर मुबंई पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहां प्रारम्भिक पूछताछ के बाद मुबंई पुलिस उसे मुबंई ले गई।

विज्ञापन

एसीपी जयप्रकाश अटल ने बताया कि मुबंई पुलिस की सूचना पर हमने उसे रोहिचा कलां से दस्तयाब कर मुबंई पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार किए गए धाकड़राम विश्नोई ने ईमेल के जरिए धमकी देने की बात सामने आई है।

बिश्नोई ने ईमेल भेज कर लिखा कि सिद्धू मूसेवाला का जो हाल हुआ है तुम्हारा हाल भी यही होगा। मामले में जोधपुर पुलिस उसका स्थानीय रिकाॅर्ड खंगाल रही है, क्योंकि उनसे कई फोटो हथियार के साथ सोशल मीडिया पर डाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ