राजस्थान विधानसभा में हंगामा, छाया रहा अवैध बजरी खनन का मुद्दा

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विपक्ष बिना सबूत विधानसभा में मुद्दों को उठाता है। विपक्ष के पास हंगामा करने के अलावा कोई और काम नहीं है।

राजस्थान विधानसभा प्रतिकात्मक फोटो
विज्ञापन

केजे श्रीवत्सन, जयपुर

राजस्थान के कई इलाकों में धड़ल्ले से हो रहे अवैध बजरी खनन को लेकर बुधवार को विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। स्थगन प्रस्ताव के दौरान लगाए गए आरोपों पर सरकार द्वारा जवाब नहीं दिए जाने से नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन का बॉयकॉट कर दिया।

Advertisment

विपक्ष बिना वजह करना है हंगाम, सदन की कार्यवाही बाधित करना है मकसद

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विपक्ष इन मुद्दों को बिना सबूत के विधानसभा में उठाता है। विपक्ष के पास हंगामा करने के अलावा कोई और काम नहीं है। विपक्ष को यह समझना होगा कि जब वे सत्ता में थे तो उनके राज में किस तरह से अवैध बजरी खनन होता था ऐसे में जिनके घरों के शीशे लगे होते हैं वह दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करते।

राजस्थान पुलिस से कुछ नहीं हो रहा तो ले सकती है सेना की मदद

विज्ञापन

बता दें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्थगन प्रस्ताव के दौरान अवैध बजरी खनन का मुद्दा उठाया। इस दौरान जुली ने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने माथे पर इतना बड़ा कलंक लगाया है कि हाई कोर्ट को टिप्पणी करनी पड़ी की आप सीबीआई का सहयोग नहीं कर रहे है। यदि आपसे अवैध बजरी खनन की जांच में सहयोग नहीं हो रहा है तो दूसरे राज्यों की पुलिस या सीआरपी की सहायता ले लेनी चाहिए।

जूली के आरोपों पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विधानसभा में जताया ऐतराज

विज्ञापन

जूली के आरोपों पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विधानसभा में खड़े होकर ऐतराज जताया। इस दौरान सदन में हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष के शोरगुल के बीच में ही टीकाराम जूली ने कहा कि यह सब हाई कोर्ट की टिप्पणी है हम अपनी मर्जी से नहीं कह रहे हैं। इसी सरकार के कैबिनेट मंत्री आरोप लगा रहे हैं कि रोजाना एक करोड़ की बजरी चोरी हो रही है। जबकि सरकार के ही एक दूसरे मंत्री अवैध खनन में छूट देने के लिए आरोप लगा रहे है। सत्ता पक्ष के ही 20 से भी अधिक विधायक इस सदन में अवैध खनन की आवाज उठा रहे चुके है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ