राजस्थान में गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राज्य का श्रीगंगानगर बुधवार को 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर बन गया. भीषण लू और तेज धूप की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. श्रीगंगानगर में दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे सड़कें सूनी नजर आईं और लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक हालात गंभीर बने रहने की चेतावनी जारी की है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत इस समय भीषण हीटवेव की चपेट में है. राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 11 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में बदलेगा मौसम
क्या है वजह?
विशेषज्ञों का कहना है कि श्रीगंगानगर के दुनिया का सबसे गर्म स्थान बनने के पीछे कई वजहें हैं. ये इलाका थार रेगिस्तान और भारत-पाकिस्तान सीमा के पास मौजूद है. मई के आखिरी दिनों में यहां जमीन बहुत तेजी से गर्म होती है. इसके साथ ही पाकिस्तान और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली शुष्क और गर्म हवाएं तापमान को और बढ़ा देती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, हवा में नमी की कमी भी गर्मी बढ़ाने का बड़ा कारण है. आसमान साफ होने की वजह से सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं. इससे दिन में तेज गर्मी महसूस हो रही है. लगातार कई दिनों से बारिश या पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने के कारण गर्मी और ज्यादा बढ़ गई है.
कई इलाकों में गर्मी का कहर
बुधवार को बीकानेर और रोहतक में 46.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि जैसलमेर और चूरू में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. दिल्ली का तापमान भी 44 डिग्री के पार पहुंच गया. कई शहरों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. गर्मी की वजह से अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. प्रशासन लोगों से दोपहर में घर से बाहर ना निकलने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील कर रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि गुरुवार शाम से राजस्थान समेत उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: दोपहर तक टैंक का पानी उबल जाता है? तुरंत अपनाएं ये देसी टिप्स, पूरे दिन मिलेगा ठंडा पानी
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines