दोपहर तक टैंक का पानी उबल जाता है? तुरंत अपनाएं ये देसी टिप्स, पूरे दिन मिलेगा ठंडा पानी

Tank Water Cool: गर्मी में सबसे बड़ी परेशानी टंकी से पानी गर्म निकलने की होती है. दोपहर के वक्त यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जररूत नहीं है क्योंकि कुछ आसान और देसी उपाय अपनाकर आप पूरे दिन ठंडा पानी रख सकते हैं.

How To Keep Water Cool
1 / 8
दोपहर तक टैंक का पानी उबल जाता है? Image Credit- AI

How To Keep Water Cool: हीटवेव के दिन चल रहे हैं और दोपहर के वक्त तो गर्मी काफी ज्यादा हो जाती है. यहां इंसान उबल रहे हैं, फिर पानी क्या चीज है. अगर टंकी छत पर रखी है तो टंकी का पानी गर्म होना लाजमी है. तेज धूप की वजह से टैंक का पानी दोपहर तक गर्म होकर उबलता हुआ महसूस होने लगता है. ऐसे में लोग ठंडा पानी पाने के लिए तरस जाते हैं और पानी ठंडा होने का इंतजार करते हैं. अगर आप भी पानी को ठंडा रखने का कोई तरीका तलाश रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

टैंक को सफेद रंग की चीज से कवर करें

टैंक को सफेद रंग की चीज से कवर करें 2 / 8

आप टैंक को किसी कपड़े या सफेद रंग के पेंट से कवर कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि काले रंग की टंकी गर्मी को ज्यादा सोखती है, जिससे पानी गर्म होने लगता है. वहीं, हल्का रंग सूरज की गर्मी को थोड़ा कम कर देता है.

विज्ञापन

टैंक को ऊपर से ढक दें

टैंक को ऊपर से ढक दें 3 / 8

आप पानी की टंकी को ऊपर से ढक दें. इससे सीधी धूप टैंक के ऊपर नहीं आएगी, जिसके लिए आप टीन शेड, हरी जाली या मोटा कपड़ा लगा सकते हैं. कई लोग टैंक के ऊपर घास या बोरी भी डाल देते हैं. इसे भी पढ़ें- पुरानी साड़ी फेंकने के बजाय ऐसे बनाएं खूबसूरत पर्दे, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदे?

टैंक के आसपास पौधे और मिट्टी लगाएं

टैंक के आसपास पौधे और मिट्टी लगाएं4 / 8

पानी को ठंडा रखने के लिए पौधे या मिट्टी बहुत ही मददगार साबित हो सकती है. छत पर टैंक के आसपास गमले या बेल वाले पौधे लगाने से वहां का तापमान थोड़ा ठंडा रहता है. पौधे प्राकृतिक कूलिंग का काम करते हैं और धूप की तपिश कम करने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

पाइप को भी धूप से बचाएं

पाइप को भी धूप से बचाएं 5 / 8

कई बार टंकी से ज्यादा पाइप गर्म हो जाते हैं, जिससे नल खोलते ही खौलता पानी निकलता है. ऐसे में पाइप पर इंसुलेशन टेप या कपड़ा लपेटना फायदेमंद हो सकता है.

मिट्टी के घड़े का करें इस्तेमाल

मिट्टी के घड़े का करें इस्तेमाल 6 / 8

अगर पीने का पानी बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है तो उसे मिट्टी के घड़े में भरकर रखें. घड़ा प्राकृतिक तरीके से पानी को ठंडा रखने में मदद करता है और बिजली की भी जरूरत नहीं पड़ती है.

विज्ञापन

सुबह जल्दी भरें टैंक

सुबह जल्दी भरें टैंक7 / 8

कोशिश करें कि टैंक सुबह-सुबह या देर शाम को भरा जाए. उस समय पानी ठंडा होता है, जिससे दिन में पानी ज्यादा गर्म नहीं होता और सारे काम आसानी से हो जाते हैं.

टैंक को भरते रहें

टैंक को भरते रहें 8 / 8

अगर आपके यहां पूरे दिन पानी आता है तो पानी को ठंडा करने के लिए बार-बार टैंक भरें. इससे गर्म पानी में ठंडा पानी मिलता रहेगा और टैंक का पानी इस्तेमाल करने लायक हो जाएगा. इसे भी पढ़ें- हीट स्ट्रेस की चपेट में आए दिल्ली के ये इलाके, भीषण गर्मी से बुरा हुआ लोगों का हाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन